April Fools Jokes And Pranks Last Minute Idea: हर साल 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने फैमिली, फ्रेंड्स और लवर्स के साथ मजेदार प्रैंक करते हैं और फनी जोक्स शेयर करते हैं। अगर आप भी इस बार प्रैंक करने का प्लान बना रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो यहां से बेहतरीन आइडियाज ले सकते हैं।

अप्रैल का पहला दिन काफी मजेदार होता है। इस दिन लोग किसी ना किसी को डराने या फिर प्रैंक करने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी अपने पति, पत्नी, बच्चों, दोस्तों या टीचरों के साथ प्रैंक करके सरप्राइज करना चाहते हैं, तो हम यहां पर 20 से ज्यादा आइडिया बताएंगे।

घर पर करने वाले मजेदार प्रैंक्स

  • पति को सुबह-सुबह चाय या कॉफी के साथ प्रैंक करके परेशान कर दें। सुबह चाय या कॉफी में चीनी की जगह नमक डालकर दें।
  • टूथपेस्ट में थोड़ा फूड कलर मिलाएं। जैसे ही कोई ब्रश करने जाएगा, तो कलरफुल झाग देखकर दंग रह जाएगा।
  • नकली कीड़ा-मकड़ी बिस्तर पर रखकर, बच्चे या पत्नी को डरा दें।
  • टीवी रिमोट पर टेप लगाकर उसे काम न करने दें। जो भी रिमोट उठाएगा वो बेवकूफ बन जाएगा।
  • चेहरे पर तुम्हारे कुछ लगा है, या फिर सिर पर कुछ पड़ा है, उसे कहें। जैसे ही वो चेहरा या सिर पर हाथ रखेगा, तो बोलें, हैप्पी अप्रैल फूल।
  • दूध के पैकेट में जूस भर दें।

ऑफिस के लिए फनी प्रैंक आइडियाज

  • माउस के सेंसर पर टेप लगाएं। जब कोई चलाएगा, तो चलेगा ही नहीं। उसके परेशान होने पर बोलें हैप्पी अप्रैल फूल।
  • कीबोर्ड की keys का screenshot लगाकर मजाक करें।
  • किसी का नाम लेते हुए बोलें कि उसने बुलाया है। जैसे ही वो जाकर पूछेगा और आएगा, तो बोलें हैप्पी अप्रैल फूल।
  • फेक मीटिंग इनवाइट भेज कर कलिग को अप्रैल फूल बनाएं।

फैमिली और फ्रेंड्स के लिए प्रैंक

  • नमकीन बिस्किट के पैकेट में क्रीम बिस्किट डालें और दोस्त को खिलाएं। वो अजीब सा मुंह बना लेगा।
  • फेक कॉल करके सरप्राइज दें।
  • किसी के बैग में गुब्बारे भर दें।
  • फर्जी गिफ्ट बॉक्स बनाकर चौंकाएं।
  • शॉपिंग के दौरान उसके कार्ट में कुछ रख दें, जैसे कंडोम के पैकेट। बिलिंग के दौरान वो हैरान रह जाएगा।

और पढ़ें: Happy April fool Day: अप्रैल फूल पर अपने दोस्तों को बनाएं FOOL, उन्हें भेजे ये मजेदार मैसेज और जोक्स

इंस्टेंट (2 मिनट वाले) प्रैंक

  • पानी के गिलास में जेली सेट कर दें।
  • नकली “Out of Order” नोट चिपका दें।
  • दरवाजे के पीछे गुब्बारे लगा दें
  • अलार्म टाइम बदल दें।
  • साबुन पर नेल पॉलिश लगाकर उसे फिसलने से रोक दें
  • क्यूट और सेफ प्रैंक (Kids Friendly)
  • जूस में फूड कलर डालकर रंग बदल दें
  • चॉकलेट के अंदर कोई मजेदार नोट रखें
  • नकली सरप्राइज बॉक्स बनाएं
  • फेक “Breaking News” सुनाकर हंसी मजाक करें।

इसे भी पढ़ें: April fool 2024: इन मजेदार प्रैंक से दोस्तों को बनाएं अप्रैल फूल

April Fools’ Jokes

तुम्हें पता है? तुम्हारी लॉटरी लग गई… बस सपना था

मैंने तुम्हारे लिए गिफ्ट खरीदा है… Invisible

आज तुम बहुत स्मार्ट लग रहे हो… April Fool

आज छुट्टी है ऑफिस की… मजाक कर रहा हूं।

Breaking News: तुम आज बहुत अच्छे लग रहे हो… April Fool!

तुम्हें देखकर WiFi भी connect नहीं होता… April Fool