- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Princess style Net Frock: छोटी परी के लिए बेस्ट चॉइस, 4+ उम्र बेटियों के लिए 4 प्रिंसेस नेट फ्रॉक डिजाइन्स
Princess style Net Frock: छोटी परी के लिए बेस्ट चॉइस, 4+ उम्र बेटियों के लिए 4 प्रिंसेस नेट फ्रॉक डिजाइन्स
Baby girl princess dress: 4 साल की बेटी के लिए प्रिंसेस स्टाइल नेट फ्रॉक ढूंढ रही हैं? जानें पर्ल बेल्ट, लेयरड ट्यूल, बो बेल्ट और ग्लिटर बॉल गाउन जैसे ट्रेंडी डिजाइन, जो आपकी लाडली को देंगे परफेक्ट पार्टी लुक।

ट्यूल प्रिंसेस फ्रॉक
प्रिंसेस स्टाइल नेट फ्रॉक में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती दिखीं। नेट या ट्यूल प्रिंसेस फ्रॉक में पर्ल में बेल्ट स्टाइल के साथ फ्लोरल एंब्रॉयडरी का भी वर्क दिख रहा है। आप 4 साल की बेटी को पार्टी वियर के लिए ऐसी फैंसी खरीदकर दे सकती हैं। ऑनलाइन विभिन्न वेबसाइट में नेट फ्रॉक हजार से 1500 रु की कीमत में मिल रही हैं।

लेयरड ट्यूल प्रिंसेस फ्रॉक
अगर बेटी को हैवी फ्रॉक पहनाने का मन है, तो लेयरड ट्यूल प्रिंसेस फ्रॉक बेस्ट ऑप्शन रहेगा। फ्रॉक में बहुत फुल और बाउंसी लुक दिखता है, जो बर्थडे पार्टी के लिए परफेक्ट ड्रेस है। आप पेस्टल कलर जैसे कि पिंक, लैवेंडर आदि रंगों को चुन सकते हैं। साथ में बेटी के मैचिंग एक्सेसरीज लगाना न भूलें।
बो बेल्ट प्रिंसेस फ्रॉक
4 साल की बेटी को स्टाइलिश दिखाना है, तो सिंपल की बजाय नेट में बो बेल्ट वाली फ्रॉक खरीदें। ऐसी फ्रॉक में कमर पर बड़ा बो रिबन लगा होता है। सिंपल लेकिन रॉयल लुक या फोटोशूट के लिए बर्थडे पर बेटी को ऐसी फ्रॉक पहना सकते हैं। 2 से 3 हजार में ऐसी हैवी लुक प्रिंसेस स्टाइल नेट फ्रॉक मिल जाएंगी।
और पढ़ें: Girls Cotton Co-ord Set: ₹500 के अंदर कूल फैशन, 10 साल की बेटी के लिए 4 बेस्ट कॉटन को-ऑर्ड सेट
ग्लिटर नेट बॉल गाउन स्टाइल फ्रॉक
नेट पर हल्का ग्लिटर या शिमर वर्क बॉल गाउन जैसा फ्लेयर फ्रॉक आपकी बिटिया को राजकुमारी सा दिखाएगा। फेस्टिव या खास मौके के लिए ऐसे ग्लिटर फ्रॉक परफेक्ट ऑप्शन होते हैं। आपको ऐसे नेट प्रिंसेस फ्रॉक के साथ लड़की की प्यारी सी अप पोनीटेल बनाकर मैचिंग बो हेयर बैंड क्लिप लगाना चाहिए। 2 से 3 हजार में ऐसे गाउन आसानी से मिल जाएंगे।
और पढ़ें: ब्रांडेड हैंडबैग वाला आएगा फील, लेडीज खरीदें ये 7 मिनी पर्स डिजाइन
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.