- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- महंगे डेकोरेशन की जरूरत नहीं! पोंगल में ट्राई करें ये 4 रंगोली डिजाइन
महंगे डेकोरेशन की जरूरत नहीं! पोंगल में ट्राई करें ये 4 रंगोली डिजाइन
Pongal Festival Rangoli: पोंगल पर घर को सजाने के लिए महंगे डेकोरेशन की जरूरत नहीं। चावल के आटे, फूलों और आसान पैटर्न से बनी ये 4 पोंगल रंगोली डिजाइन कम खर्च में घर को सुंदर, शुभ और पारंपरिक लुक देती हैं।

पोंगल दक्षिण भारत का सबसे खास और बड़ा फसल उत्सव है, जो खुशहाली, प्रकृति और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर के आंगन को रंगोली से सजाने की परंपरा है, लेकिन हर बार महंगे रंग, फूल या डेकोरेशन की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और पारंपरिक सोच के साथ आप बहुत सुंदर और अट्रेक्टीव रंगोली बना सकते हैं। खास बात ये है कि ये आसान पोंगल रंगोली डिजाइन कम समय, कम खर्च और घर में मौजूद चीजों से बन जाती हैं, फिर भी घर की रौनक कई गुना बढ़ा देती हैं।

डॉट और लाइन पोंगल रंगोली डिजाइन
कम समय में सुंदर रंगोली बनानी हो, तो डॉट और लाइन डिजाइन बेस्ट है। पहले फर्श पर डॉट्स बनाएं और फिर उन्हें सीधी या घुमावदार लाइनों से जोड़ें। इसमें आप हल्का रंग या सिर्फ सफेद आटा या चूना भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट दिखती है।
फूलों से बनी आसान रंगोली
अगर आपके पास रंग नहीं हैं, तो फूलों से बनी रंगोली एक शानदार ऑप्शन है। गेंदा, गुलाब और चमेली जैसे फूलों से गोल या फूलों के पैटर्न बनाएं। ये रंगोली खासतौर पर घर के मेन डोर पर बहुत सुंदर लगती है और पोंगल पर्व की खुशबू व ताजगी को दर्शाती है।
पोंगल पॉट थीम रंगोली
पोंगल का मुख्य प्रतीक है उबलता हुआ दूध वाला पॉट। इस थीम पर बनी रंगोली बहुत ही सुंदर लगती है। मिट्टी के बर्तन का शेप बनाकर उसके चारों ओर गन्ना, हल्दी के पत्ते और सूर्य की आकृति बनाएं। रंगोली और फूलों का इस्तेमाल इसे बहुत खूबसूरत और अट्रेक्टीव बनाता है।
चावल के आटे से बनाएं पारंपरिक पोंगल रंगोली
पोंगल पर चावल का खास महत्व होता है, इसलिए चावल के आटे से बनी सफेद रंगोली बहुत शुभ मानी जाती है। इस डिजाइन में आप गोल, लाइन और फूलों के पैटर्न बना सकते हैं। बीच में सूर्य देव, पोंगल पॉट या बेल-बूटे बनाकर रंगोली को खास लुक दें। ये रंगोली पर्यावरण के अनुकूल होती है और पारंपरिक भावनाओं से जुड़ी है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.