Eyeshadow Hacks: क्या आईशैडो से घर पर इंस्टेंट आईलाइनर बनाया जा सकता है? आईशैडो को हाईलाइटर और नेल पॉलिश की तरह कैसे यूज करें? क्या ग्लिटर आईशैडो से बालों में शिमर लुक मिल सकता है?
अगर आपके मेकअप बॉक्स में सिर्फ आईशैडो रखा है और उसके अलावा ना तो आपके पास आई लाइनर है और ना ही हाईलाइटर, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। एक आईशैडो को आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। लिक्विड आईलाइनर सिर्फ 5 सेकेंड्स में तैयार हो जाएवा वहीं बिना हाईलाइटर के भी चेहरे में चमक आएही। जानिए कैसे एक आईशैडो का इस्तेमाल खुद को खूबसूरत बनाने में किया जा सकता है।

5 सेकेंड में आईशैडो से बनाएं आईलाइनर
आपने जिस कलर की ड्रेस पहनी है, अगर उसे कलर का आई लाइनर नहीं है, तो आप आईशैडो पैलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आईशैडो के कलर से आईलाइनर बनाना बेहद आसान होता है। सबसे पहले आइशैडो ब्रश लें। अब उसमें दो से तीन बूंदे मेकअप सेटिंग स्प्रे की डालें। अब इस पतले ब्रश को आईशैडो में हल्का सा मिक्स करें, इंस्टेंट लिक्विड आईलाइनर लगाएं। आपको अलग से खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और कुछ सेकंड में ही पसंदीदा रंग का आईलाइनर तैयार हो जाएगा।
और पढ़ें: Gold Stud Earrings: 9KT फाइन गोल्ड स्टड इयररिंग, 7K में टॉप्स डिजाइन
आईशैडो से बनाएं पसंदीदा नेल पॉलिश
अगर आपके पास मैचिंग नेल पेंट नहीं है, तो आप आईशैडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिटर या फिर शिमरी आई शैडो को आप ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश में मिलाकर नया नेल कलर रेडी कर सकते हैं। यह करना बेहद आसान होता है और इससे कुछ ही सेकंड में पसंदीदा नेल पॉलिश तैयार हो जाती है।
हाइलाइटर की तरह करें यूज
गोल्डन, सिल्वर या पर्ल शेड आईशैडो को आप हाईलाइटर की तरह भी यूज कर सकते हैं। फेस के हाई पॉइंट्स जैसे चीक्स, नोज और ब्राउ बोन पर लगाकर ग्लोइंग हाइलाइटर जैसी चमक बिना अलग से खर्चा किए पाएं।
हेयर हाइलाइट टच देने के लिए
पार्टी या फंक्शन में खुले बालों के साथ जाना चाहती हैं और साथ ही हेयर शिमर भी करना चाहती हैं, तो थोड़ा ग्लिटर आईशैडो बालों के फ्रंट लट पर लगाएं। इससे बाल बेहद स्टाइलिश दिखेंगे। बिना खर्च किए आप बालों में शाइन ला सकते हैं।
