MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Matka Decor For Navratri: पुरानी मटकी आएगी काम! नवरात्रि में घर सजाने के 5 ट्रेंडी आइडिया

Matka Decor For Navratri: पुरानी मटकी आएगी काम! नवरात्रि में घर सजाने के 5 ट्रेंडी आइडिया

Navratri Home Decor Ideas: नवरात्रि में पुरानी मटकी को फेंकने के बजाय बनाएं खूबसूरत होम डेकोर। पेंटेड मटकी, फूलों की सजावट, दीये, मिरर वर्क और हैंगिंग डेकोर के इन 5 ट्रेंडी DIY आइडियाज से बजट में घर को दें फेस्टिव और स्टाइलिश लुक।

2 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : Sep 29 2026, 03:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Chat gpt

नवरात्रि में घर को सजाने के लिए हर बार महंगी चीजें खरीदना जरूरी नहीं है। घर में पड़ी पुरानी मिट्टी की मटकी को थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ खूबसूरत और ट्रेंडी डेकोर पीस बना सकते हैं। रंग, फूल, दीये और लाइट्स की मदद से मटकी को ऐसा नया लुक दें, जो पूजा की सजावट में चार चांद लगा दे। अगर आप इस नवरात्रि बजट में घर को अट्रैक्टीव और ट्रेडिशनल टच देना चाहते हैं, तो ये 5 आइडिया जरूर आजमाएं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Chat gpt

रंग-बिरंगी पेंटेड मटकी से सजाएं कोना

पुरानी मटकी को पहले अच्छी तरह साफ करके सुखा लें। इसके बाद उस पर नवरात्रि के रंगों से ज्योमेट्रिक पैटर्न, फूल, पत्तियां या ट्रेडिशनल मोटिफ बनाएं। लाल, पीला, नारंगी और हरा जैसे रंग मटकी को फेस्टिव लुक देंगे। इसे पूजा घर, एंट्रेंस या बालकनी के कोने में रखा जा सकता है।

36
Image Credit : Chat gpt

मटकी में लगाएं फूलों की सजावट

मटकी को खूबसूरत फ्लावर पॉट की तरह यूज करें। इसमें गेंदे, गुलाब या मौसमी फूल लगाकर घर के किसी कोने को सजा सकते हैं। मटकी के मुंह पर गोटा-पट्टी या रंगीन कपड़े की लेस लगाएं। इसके आसपास फूलों की पंखुड़ियां बिखेरने से सजावट और भी अट्रैक्टीव लगेगी।

46
Image Credit : Chat gpt

मटकी को बनाएं दीयों का खूबसूरत स्टैंड

पुरानी मटकी को दीयों से सजाने का आइडिया नवरात्रि में बेहद खूबसूरत लगेगा। मटकी के आसपास छोटे मिट्टी के दीये रखें और अंदर से हल्की वार्म लाइट लगाएं। शाम के समय इसकी रोशनी पूजा वाले स्थान या एंट्रेंस को बेहद सुंदर और ट्रेडिशनल माहौल देगी।

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में पूजा घर को दें नया लुक, चूड़ियों से बनाएं ये खूबसूरत दीया स्टैंड

56
Image Credit : Chat gpt

मिरर और गोटा-पट्टी से दें रॉयल लुक

अगर आप मटकी को थोड़ा रॉयल और डिजाइनर बनाना चाहते हैं, तो उस पर छोटे मिरर, गोटा-पट्टी, मोती और डेकोरेटीव लेस चिपकाएं। बेस कलर के लिए मैरून, रॉयल ब्लू या गोल्डन शेड चुन सकते हैं। ऐसी मटकी सेंटर टेबल या पूजा वाली जगह की सजावट में खास आकर्षण बनेगी।

66
Image Credit : Chat gpt

मटकी से बनाएं यूनिक हैंगिंग डेकोर

छोटी पुरानी मटकी को हैंगिंग डेकोर में भी बदला जा सकता है। इसके चारों ओर जूट की रस्सी बांधकर उसे छत, बालकनी या दरवाजे के पास लटकाएं। इसमें आर्टिफिशियल फूल, पत्तियां या छोटी LED लाइट्स लगाएं। यह DIY डेकोर नवरात्रि में घर को ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच देगा।

इसे भी पढ़ें- Diy lampshade Idea: लैंप शेड के ये ट्रेंडी डिजाइन बदल देंगे घर का लुक, नवरात्रि-दिवाली पर हर कोना लगेगा जगमग

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
चैत्र नवरात्रि
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pitru Paksha Wishes: पितृ पक्ष में पूर्वजों के याद में अपनों को भेजें 30+ सुंदर संदेश, पढ़ने वाले करनें आगे शेयर
Recommended image2
नवरात्रि में पूजा घर को दें नया लुक, चूड़ियों से बनाएं ये खूबसूरत दीया स्टैंड
Recommended image3
पुरानी चादर से पायजामा से लेकर टेबल रनर तक, घर पर बनाएं ये 5 चीजें
Recommended image4
Jeans Storage Box: फट गई या पुरानी हो गई जींस? इन 5 तरीकों से बनाएं स्टोरेज आइटम
Recommended image5
Rat Repellent Home Remedies: बिन पिंजरे और दवाई के चूहा भगाने के 5 आसान तरीके, चूहों का आतंक होगा खत्म!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved