Bed Box Cleaning Tips: बेड बॉक्स में जमी धूल और क्लटर से परेशान हैं? जानें 5 स्मार्ट क्लीनिंग टिप्स—डिक्लटरिंग, डीप क्लीनिंग, बदबू हटाने और ऑर्गनाइजेशन के आसान तरीके, जिससे आपका स्टोरेज स्पेस हमेशा साफ और फ्रेश बना रहेगा।

Bed Box Cleaning Hacks: घर की सफाई करते समय अक्सर बेड बॉक्स की सफाई नहीं की जाती, जबकि यही जगह सबसे ज्यादा धूल, पुराने सामान और बेकार चीजों से भर जाती है, क्योंकि लोग जितने भी बेकार या कम इस्तेमाल वाली चीजों को उठाकर बेड बॉक्स में डालते जाते हैं। समय के साथ इसमें बदबू, कीड़े और एलर्जी पैदा करने वाली धूल जमा हो जाती है। अगर आप भी अपने बेड बॉक्स को साफ और व्यवस्थित रखना चाहते हैं, तो ये 5 स्मार्ट तरीके आपकी मदद करेंगे-कम मेहनत में ज्यादा असर के साथ।

पहले पूरा सामान बाहर निकालें

सबसे पहले बेड बॉक्स से सारा सामान बाहर निकाल लें। जो चीजें लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें अलग कर दें। Keep, Donate और Discard के हिसाब से सामान छांटें- इससे आधा क्लटर वहीं खत्म हो जाएगा।

ड्राई क्लीनिंग से धूल हटाएं

एक सूखे कपड़े या वैक्यूम क्लीनर की मदद से अंदर जमी धूल को अच्छी तरह साफ करें। कोनों और किनारों पर खास ध्यान दें क्योंकि वहीं सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है।

डीप क्लीनिंग के लिए हल्का क्लीनर यूज करें

अब गुनगुने पानी में थोड़ा डिटर्जेंट या विनेगर मिलाकर कपड़े से बॉक्स को पोंछें। इससे जमी हुई गंदगी और बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। ध्यान रखें कि ज्यादा पानी इस्तेमाल न करें, वरना लकड़ी खराब हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में भारी-भरकम नहीं, होम डेकोर के लिए चुनें नेट के 5 स्टाइलिश Floor Length Net Curtain

बदबू दूर करने के लिए नैचुरल हैक्स अपनाएं

सफाई के बाद अंदर बेकिंग सोडा, कपूर या नीम के पत्ते रखें। ये नमी सोखते हैं और बदबू व कीड़ों को दूर रखते हैं। इससे बेड बॉक्स लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है।

ऑर्गनाइजेशन का सही तरीका अपनाएं

सामान वापस रखते समय स्टोरेज बैग, बॉक्स या डिवाइडर का इस्तेमाल करें। कपड़े, कंबल और जरूरी चीजों को अलग-अलग रखें ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से मिल जाएं और दोबारा क्लटर न बने।

इसे भी पढ़ें- DIY Blouse Reuse Ideas: अलमारी में पड़े पुराने ब्लाउज बन सकते हैं फैशन स्टार, स्मार्ट तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल