Lemon Peel Reuse: नींबू के छिलके का दोबारा इस्तेमाल किन कामों में करें? क्या नींबू के छिलके से घर की सफाई की जा सकती है? नींबू के छिलकों से पौधों को क्या फायदा मिलता है?

गर्मियों में नींबू का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। अक्सर नींबू का रस निकालने के बाद इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है। क्या आप जानते हैं कि नींबू के छिलके बहुत उपयोगी होते हैं। इनमें प्राकृतिक तेल के साथ खुशबू भी मौजूद होती है, जो कई घरेलू काम में इस्तेमाल हो सकती है। आइए जानते हैं कि निचुड़े हुए नींबू को कैसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किचन की सफाई में करें इस्तेमाल

 नींबू के छिलकों में प्राकृतिक क्लीनिंग क्वालिटी होती है। आप नमक के साथ छिलके और पानी मिलाकर सिंक, गैस, स्टोव और स्टील के बर्तनों की सफाई कर सकते हैं। नींबू के छिलकों चिकनाई को हटाकर किचन को मिनटों में साफ कर देता है। 

पौधों के लिए ऑर्गेनिक खाद

नींबू के छिलकों को सुखाकर पीस लें और सीमित मात्रा में मिट्टी में मिलाएं। ये मिट्टी की फर्टिलिटी को बढ़ाकर पौधो को ग्रोथ देते हैं। आप 4 से 5 दिन छिलकों को धूप में सुखा सकते हैं। 

ड्रिंक में करें नींबू छिलकों का इस्तेमाल

नींबू को अच्छी तरीके से धुल लें और उसके बाद रस निकालकर छिलकों को सुरक्षित रखें। चाय या फिर ड्रिंक बनाते समय आप इन छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। साफ और सूखे छिलकों को हर्बल ड्रिंक या डिटॉक्स वॉटर में डालकर इसका स्वाद और खुशबू दोनों ही बढ़ाई जा सकती हैं।

और पढ़ें: कंफर्ट के साथ मिलेगा स्टाइल भी, योगा डे पर पहनें हरेम से हाई वेस्ट तक 5 ट्रेंडी पैंट्स

कीड़ों को रखें दूर 

नींबू की तेज महक चीटियां और कुछ कीड़ों को पसंद नहीं आती है। आप रस निकले हुए नींबू को छिलके को खिड़की और बालकनी के पास रख सकते हैं। ऐसा करने से चीटियां या कीड़े मकोड़े नहीं आते।

फ्रिज की बदबू करें दूर

 नींबू के छिलके को किसी कटोरी में रखकर फ्रिज या कमरे में आप रख सकते हैं। इससे न सिर्फ बदबू दूर होती है बल्कि फ्रेशनेस भी महसूस होती है। ऐसे छिलके आप चाहे तो जूतों की अलमारी में भी रख सकती हैं। 

और पढ़ें: बालों से लेकर सोफे तक में आएगी चमक, चायपत्ती फेंकने से पहले जानें 5 शानदार