- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Mirror For Living Room: खूब खर्चा नहीं! 5 लिविंग रूम मिरर कमरे को देंगे बड़ा लुक
Mirror For Living Room: खूब खर्चा नहीं! 5 लिविंग रूम मिरर कमरे को देंगे बड़ा लुक
Living Room Mirror Design: Living room decor के लिए trendy mirror designs की तलाश में हैं? जानें 5 stylish mirror design ideas जो आपके लिविंग रूम को देंगे मॉर्डन और लग्जरी लुक।

स्क्वायर रेक्टेगल शेप मिरर डिजाइन
लिविंग रूम छोटा है लेकिन आप उसे कम खर्चे में बड़ा दिखाना चाहते हैं, तो फैंसी मिरर खरीद लगाएं। ये मिरर आप सोफे वाली दीवार में लगा सकते हैं। ऐसे मिरर न सिर्फ देखने में सुंदर दिखते हैं बल्कि इनका रॉयल लुक आपके कमरे में रोशनी फैलाता है। Geometric Shape Mirror में आप स्क्वायर, रेक्टेगल या डायमंड शेप के मिरर का सेट खरीद सकती हैं। मॉडर्न और यूथफुल लिविंग रूम के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं।

बैकलिड एलईडी मिरर डिजाइन
नाइट एंबिएंस और लग्जरी फील देने के लिए आप साधारण मिरर के बजाय एलईडी लाइट वाले मिरर चुनें। यह आपको फुल लेंथ और हाफ लेंथ में भी मिल जाएंगे। इसे आप टीवी यूनिट या सोफा बैक वॉल पर लगा सकते हैं। मिरर के पीछे ही लाइट दी होती है, जो रात में बेहद खास एंबिएंस क्रिएट करती है। इनकी कीमत थोड़ी महंगी पड़ेगी।
और पढ़ें: Kid Room Diwan Storage Bed: बच्चों के खिलौने नहीं रहेंगे बिखर, खरीदें 6 क्यूट स्टोरेज बेड
डेकोरेटिव फ्रेम मिरर
ऑनलाइन आपको आसानी से गोल्ड, सिल्वर या फिर वुडन फ्रेम वाले डेकोरेटिव फ्रेम मिरर भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप लिविंग रूम में लगा सकती हैं। यह क्लासिक और रॉयल लुक देते हैं और आसानी से मिल भी जाते हैं।
और पढ़ें: बैठने के साथ घर के बिखरे सामान होंगे स्टोर, लिविंग रूम के लिए चुनें 5 स्टोरेज वाले सोफा सेट
सनबर्स्ट मिरर डिजाइन
सनबर्स्ट मिरर का डिजाइन सूरज की किरणों जैसा लगता है। गोल मिरर के चारों ओर मेटल या लकड़ी की रॉड्स से सुंदर डिजाइन क्रिएट किया जाता है। आप इसे सोफा वॉल या फिर खाली वॉल में सजा सकती हैं। साथ में फोटो फ्रेम भी लगाएं ताकि आपके लिविंग रूम की वॉल खूबसूरत और बड़ी दिखे।
फुल लेंथ मिरर
फ्लोर से सीलिंग तक लंबा मिरर छोटे से लिविंग रूम को बढ़ा दिखाएगा। आपको मिरर के साथ इनडोर प्लांट रखना चाहिए, ताकि रूम सुंदर दिखे। ऐसे मिरर को फिक्स कराने की जरूरत नहीं होती है। आप चाहे तो इनका प्लेस भी चेंज कर सकती हैं। हजार से 2 हजार रु के अंदर ऐसे लिविंग रूम मिरर आपको आसानी से मिल जाएंगे।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.