Fast Growing Home Decor Plants: मानसून में फ्रिज के दरवाजे की रबर पर काले दाग, फफूंदी और बदबू से परेशान हैं? जानिए 5 आसान और असरदार तरीके, जिनसे फ्रिज की रबर मिनटों में साफ होगी, दुर्गंध दूर होगी और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी कम रहेगा।

मानसून के मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण फ्रिज के दरवाजे की रबर (डोर सील) पर फफूंदी, काले दाग और बदबू की समस्या आम हो जाती है। अगर इसे समय पर साफ न किया जाए तो बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं और फ्रिज की सील भी खराब होने लगती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत किए डोर सील को साफ और स्मैल फ्री रख सकते हैं।

सफेद सिरके से करें डीप क्लीन

View post on Instagram

सफेद सिरका फफूंदी और बदबू दोनों को हटाने में इफेक्टीव है। एक कपड़े या पुराने टूथब्रश को सिरके में भिगोकर रबर की सभी ग्रूव्स और किनारों को अच्छी तरह साफ करें। कुछ मिनट बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें। इससे जमी गंदगी और बदबू कम होने लगती है।

बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं

अगर रबर पर काले दाग ज्यादा दिखाई दे रहे हैं तो बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे फफूंदी वाले हिस्से पर कुछ मिनट के लिए लगाएं और फिर मुलायम ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें। बाद में गीले और सूखे कपड़े से साफ कर दें। इससे दाग हल्के होने में मदद मिलती है।

हल्के साबुन वाले गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

रोजमर्रा की सफाई के लिए हल्के लिक्विड साबुन को गुनगुने पानी में मिलाकर रबर को साफ करें। यह तरीका धूल, तेल और नमी से बनी परत को हटाने में मदद करता है। सफाई के बाद रबर को पूरी तरह सुखाना न भूलें, क्योंकि नमी दोबारा फफूंदी बढ़ा सकती है।

इसे भी पढ़ें- न दीमक न फूलने की टेंशन, बाथरूम के लिए एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन

कॉटन स्वैब से छिपी जगहों की सफाई करें

डोर सील की तहों में अक्सर गंदगी और फफूंदी जमा हो जाती है, जहां कपड़ा आसानी से नहीं पहुंचता। ऐसे में कॉटन स्वैब या छोटे ब्रश की मदद से इन हिस्सों को साफ करें। इससे पूरी रबर अच्छी तरह साफ होती है और बदबू का कारण बनने वाली गंदगी भी निकल जाती है।

सफाई के बाद रबर को पूरी तरह सूखा रखें

सिर्फ सफाई करना ही काफी नहीं है। रबर को साफ करने के बाद सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह पोंछें और कुछ देर फ्रिज का दरवाजा खुला छोड़ दें ताकि बची हुई नमी भी निकल जाए। साथ ही समय-समय पर डोर सील की सफाई करते रहें, जिससे फफूंदी और बदबू दोबारा न आए।

इसे भी पढ़ें- Bathroom Tile Cleaning Tips: बरसात के दिनों में बाथरूम साफ करने के 5 तरीके, चमकेगा नए जैसा और बदबू की होगी छुट्टी