रसोई के चिपचिपे तेल के दागों से परेशान? बेकिंग सोडा, सिरका, नींबू, नमक, आटा और डिशवॉश जैसे घरेलू उपायों से बर्तनों को नए जैसा चमकाएँ।
रसोई में तेल के जिद्दी दाग सबसे बड़ी परेशानी होते हैं। खासकर तवे, कढ़ाई, प्लेट्स और गैस स्टोव पर जमी चिकनाई को हटाना मुश्किल होता है। खाना बनाने वाले बर्तनों के अलावा जिस बर्तन में तेल रखते हैं, वो भी तेल रखने के कारण चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं। इन तेल के चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए हम आपके साथ कुछ आसान और घरेलू ट्रिक्स अपनाकर आप अपने बर्तनों को नए जैसा चमका सकते हैं। चलिए तेल के बर्तनों का साफ करने के कुछ गजब के ट्रिक और हैक्स आपको बताते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

1. बेकिंग सोडा और सिरका का कमाल

- 1 टेबलस्पून बेकिंग सोडा और 2 टेबलस्पून सफेद सिरका को मिलाएं।
- इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें।
- अब स्पंज या ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और धो लें।
- यह तेल और जमी हुई ग्रीस को आसानी से हटा देता है।
2. नींबू और नमक से जिद्दी दाग हटाएं
- आधा नींबू लें और इसमें थोड़ा नमक डालें।
- इसे तेल लगे बर्तनों पर रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें।
- इससे बर्तन न केवल साफ होंगे बल्कि चमकदार भी दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें: इन आसान घरेलू नुस्खों से छूमंतर हो जाएंगे कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग
3. डिशवॉश लिक्विड में गरम पानी मिलाएं
- एक टब में गर्म पानी भरें और उसमें कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड डालें।
- बर्तनों को 15-20 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें।
- अब नॉर्मल स्क्रबर से रगड़ें, जिससे ऑयली परत जल्दी हट जाएगी।
4. आटा और नमक से तेल सोखें

- अगर नए तेल के दाग पड़े हैं, तो तुरंत थोड़ा गेहूं का आटा या नमक डालें।
- यह तेल को सोख लेता है, फिर आप बर्तन को साबुन से धो लें।
- इससे चिपचिपाहट जल्दी हटती है और बर्तन आसानी से साफ हो जाता है।
5. विनेगर और डिटर्जेंट का मिश्रण
- 1 कप गर्म पानी में 2 टेबलस्पून सिरका (विनेगर) और 1 टीस्पून डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं।
- इसमें बर्तन डुबोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर नार्मल ब्रश से रगड़ें और धो लें, बर्तन एकदम चमक जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: नहीं रहेंगे एक भी जिद्दी निशान, घर में रखी इन चीजों का यूज कर मिटाएं कपड़ों पर लगे गंदे दाग
