Sawan Somvar Baby Names: सावन सोमवार को जन्मी बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? यहां जानिए 50 सबसे सुंदर वैदिक, संस्कृत और शिव कृपा से जुड़े बेबी गर्ल नेम्स, जिनका हर नाम दिव्य अर्थ, शुभ ऊर्जा और सकारात्मक भविष्य का प्रतीक माना जाता है।

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। खासकर सावन सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत शुभ होता है। यदि आपकी बेटी का जन्म सावन सोमवार को हुआ है, तो उसके लिए ऐसा नाम चुनना बेहद खास है जो वैदिक परंपरा, संस्कृत संस्कृति और शिव कृपा से जुड़ा हो। एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम न केवल बच्चे की पहचान बनता है, बल्कि उसके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यहां जानिए सावन सोमवार को जन्मी बेटियों के लिए 50 यूनिक वैदिक और संस्कृत नाम, जिनका हर अर्थ बेहद दिव्य और प्रेरणादायक है।

महादेव की कृपा से जुड़े बेटियों के वैदिक नाम

  • अदिती – असीम, अनंत 
  • आर्या – श्रेष्ठ, सम्माननीय 
  • अन्विका – शक्तिशाली, देवी स्वरूप 
  • ईशानी – माता पार्वती, शिव की शक्ति उ
  • मा – माता पार्वती 
  • गौरी – गौर वर्ण वाली देवी पार्वती 
  • शिवानी – भगवान शिव से संबंधित 
  • शांभवी – भगवान शंभु की शक्ति 
  • भवानी – जगत की माता 
  • रुद्राणी – रुद्र की अर्धांगिनी

इसे भी पढ़ें- Nature Inspired Baby Girl Names: बेटी के लिए ये 8 नेचर इंस्पायर्ड नाम हैं सबसे अलग

संस्कृत के यूनिक और अट्रैक्टीव नाम

  • अद्विका – अद्वितीय 
  • अवनी – धरती 
  • चार्वी – सुंदर, आकर्षक 
  • धृति – धैर्य 
  • इरा – ज्ञान, पृथ्वी 
  • काव्या – कविता, बुद्धिमत्ता 
  • माहिका – ओस की बूंद 
  • नैषा – विशेष, पवित्र 
  • पर्णिका – छोटा पत्ता 
  • प्रिशा – ईश्वर का उपहार

इसे भी पढ़ें- सिर्फ नाम नहीं मतलब भी खास, सावन सोमवार में जन्मे बच्चों के 30 नाम

आध्यात्मिक और पॉजिटीव मीनिंग वाले नाम

  • वेदिका – यज्ञ वेदी, पवित्र स्थान 
  • वेदांशी – वेदों का अंश 
  • श्रुति – वेद ज्ञान 
  • स्मृति – स्मरण, ज्ञान 
  • तनिष्का – देवी स्वरूप 
  • यशस्वी – प्रसिद्ध, सफल 
  • आराध्या – पूजनीय 
  • साध्वी – पवित्र और सदाचारी 
  • सौम्या – शांत और कोमल 
  • श्रेया – शुभ, श्रेष्ठ

मॉडर्न लेकिन वैदिक टच वाले नाम

  • अनाया – ईश्वर की कृपा 
  • अनिका – सुंदर, तेजस्वी 
  • आरुषि – पहली किरण 
  • अक्षिता – अटूट, सुरक्षित 
  • कियारा – उज्ज्वल 
  • दिव्या – दिव्य 
  • मायरा – प्रिय 
  • नव्या – नई, आधुनिक 
  • रिया – गायिका, मधुर 
  • सान्वी – देवी लक्ष्मी

सावन सोमवार पर जन्मी बेटियों के लिए शुभ नाम

  • त्रिशा – इच्छा, कामना 
  • वैदेही – सीता माता का नाम
  • वामिका – देवी दुर्गा 
  • वाणी – सरस्वती का स्वरूप
  • ईरा – पवित्र जल 
  • प्रज्ञा – बुद्धिमत्ता 
  • कृतिका – नक्षत्र का नाम 
  • मिशिका – प्रेम का उपहार 
  • नंदिता – आनंद देने वाली 
  • आरिका – प्रशंसनीय