Purpul Ethnic Wear: फेस्टिवल सीजन में नेट एंब्रॉयडरी टॉप और प्लीटेड स्कर्ट, पर्पल लहंगा और अनारकली सूट के स्टाइलिंग आइडियाज अपनाएं।अदा खान के पर्पल एथनिक वियर आउटफिट्स को कैरी करके करवा चौथ से दिवाली तक खूबसूरत और ट्रेंडी लुक पाएं।"

Adaa Khann purpul Ethnic wear: फेस्टिवल सीजन में खास रंग के एथनिक वियर खूब अच्छे लगते हैं। अगर अब तक करवा चौथ या फिर दिवाली के लिए एथनिक वेयर नहीं खरीदा है, तो अदा खान से पर्पल आउटफिट खरीद सकती हैं। पर्पल कलर के सूट से लगाकर लहंगा और साड़ी में आपका रंग जम जाएगा। जानते हैं कि कैसे अदा खान के पर्पल आउटफिट लुक को रीक्रिएट किया जा सकता है।

इंडो वेस्टर्न स्टाइल पर्पल स्कर्ट लुक

View post on Instagram
 

आप नेट से सजी एंब्रॉयडरी टॉप और प्लीटेड स्कर्ट लुक को फेस्टिवल में रीक्रिएट कर सज सकती हैं। आपको ठीक इसी डिजाइन में लहंगा और दुपट्टा भी मिल जाएगा। तो पर्पल कलर के इस इंडोवेस्टर्न लुक में खुद को तैयार कर सज जाएं। 

सीक्वेन पर्पल लहंगा सेट

View post on Instagram
 

अदा खान ने सीक्वेन वर्क से सजा पर्पल लहंगा पहना है। लहंगे की खासियत उस पर किया गया एंब्रॉयडरी वर्क है। दुपट्टे के साथ ही लहंगे के बॉर्डर में भी हैवी सीक्वेन वर्क किया है। आप करवा चौथ से लेकर दिवाली तक में अदा खान के पर्पल आउटफिट को कैरी कर खूबसूरत दिख सकती हैं। 

और पढ़ें: करवाचौथ पर लगें महारानी सी शाही, ये 6 जोधा पायल डिजाइंस लगेंगी एंटिक

पर्पल अंगरखा अनारकली सूट डिजाइन

View post on Instagram
 

अदा खान ने पर्पल कलर का बेहद खूबसूरत अनारकली सूट पहना है। सूट की खासियत इस पर किया गया मिरर वर्क है। फुल स्लीव सूट के नेकलाइन में मिरर वर्क इसे खास बना रहा है। ऐसे सूट के साथ आप पर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहनकर फेस्टिवल में सजें। यह आपको बेहद खूबसूरत दिखाएगा।

और पढ़ें: फेस्टिवल में बनवाएं सिल्क के 6 फैंसी ब्लाउज डिजाइन, हर मौके में निखरेगा रूप