Aluminium Door Designs Photos: घर के मेनडोर से बाथरूम दरवाजा डिजाइन को दें एल्युमिनियम गेट के साथ मॉडर्न लुक, जो वुडन फिनिश वर्क संग आते हैं। ये डिजाइन टिकाऊ, स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली हैं जो घर की खूबसूरती बढ़ा देंगे।

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए आजकल शाही दरवाजों का चलन है, जो लग्जरी और मॉडर्न फील देते हैं। बाजार में शीशम-सागवान की लकड़ी से हटकर कई तरह के मटेरियल पर डोर मौजूद हैं। हालांकि, हर किसी का बजट ये एलाऊ नहीं करता। इसलिए परेशान या सोचने की बजाय स्मार्ट थिकिंग की जरूरत है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, Aluminium Door Designs with Wooden Work जो आशियाने की खूबसूरती 100% ज्यादा बढ़ाने के साथ जल्द खराब भी नहीं होंगे।

एल्युमिनियम दवराजा विद वुडन पैनल

घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रॉयल लुक जोड़ते हुए आप एल्युमिनियम मॉडर्न अस्मेट्रिकल वुडन डोर चुनें। ये पूरी तरह से मॉडर्न और मिनिमलिस्ट स्टाइल पर आधारित है। इसमें एल्युमिनियम दरवाजों पर बड़े-बड़े पैनलों का इस्तेमाल किया जाता है जो असममित लुक देते हैं। वहीं, दूसरी ओर वर्टिकल स्ट्रिप फ्रॉस्टेड टेक्सचर्ड ग्लास का यूज हुआ है। जहां तक बात लॉक की बात करें तो यह मैट फिनिश स्टनेलस स्टील पुल हैंडल संगहै, जो अल्ट्रा मॉडर्न लुक देगाहै। यदि आपको aluminium door design price की टेंशन सता रही है तो इसे विकल्प बना सकती है।

क्लासिक एल्युमिनियम पैनल डोर

इस दरवाजो को टू पैनल डिजाइन भी कहा जाता है, जो क्लासिक और मॉडर्न क्रॉफ्टमैमशिप का कॉम्बो प्रदान करता है। जहां तक बात डेटलिंग की बात है एल्युमिनियम बेस पर वुडन ग्रेन्स बहुत खूबसूरती से उकेरा गया है, जो रिच और लग्जरी लुक देगा। वहीं, इसमें स्टेप्ड की नक्काशी है जो मजबूती में नंबर वन है। मॉडर्न इंटीरियर में विंटेज टच के लिए सर्कुलर नॉक और एंटीक स्टाइल हैंडल दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- 15 Best Entrance Plants For Home: खिंची चली आएगी बरकत और समृद्धि ! मेन डोर पर लगाएं 15 पौधे

मॉडर्न हॉरिजॉन्टल स्ट्रिप टीक डोर

एल्युमिनियम बेस विद वुडन पैलन के बीच में मेटल या स्टील की पट्टियां दी गईं हैं। किनारों पर वर्टिकल स्टड बटन्स इसे इंडस्ट्रियल मॉडर्न लुक देते हैं। यह डिजाइन बहुत क्लीन और बोल्ड है जो मेन गेट से ज्यादा बेडरूम पर जंचेगा। अगर आप अपार्टमेंट पर रहते हैं और घर में व्हाइट कलर पेंट हैं तो इसे विकल्प बनाएं।

मॉडर्न नक्काशीदार पैनल डोर

मॉडर्न और ट्रेडिशनल कागरीगरी के साथ आने वाला ये दरवाजा आधुनिकता और कला का अनोखा मिश्रण पेश करता है। इसमें एक तरफ लंबी डिजाइनर ग्लास पट्टी और नक्काशी का काम है। वहीं, दूसरी तरफ वर्टिकल खांचे में नक्काशीदार पैनल दिया गया है। यह मॉडर्न फ्यूजन स्टाइल है, जो लिविंग रूम को क्लोज और फेमिनिन लुक देगा।

ये भी पढ़ें- Anti Tanning Home Remedies: 5 एंटी-टैनिंग होम रेमेडीज से स्किन जाएगी खिल, कम दाम में होगा ज्यादा काम

मॉडर्न जियोमेट्रिक वुडन एंट्रेस

यह दरवाजा मॉडर्न लुक और कंटेंपरेरी डिजाइन का बेस्ट एक्जाम्पल हैं। इसे मॉडर्न एब्सट्रैक्ट ग्लास इन्सर्ट डोर कहा जाता है। इसमें लकड़ी के गहरे रंग के साथ बीच में अलग-अलग पैटर्न का बॉक्स लगाए गए हैं। वहीं, दरवाजे के दोनों ओर लंबे पाले हुए कांच के पैनल लगे हैं, जो मेन डोर को लग्जरी मॉडर्न विला जैसा लुक देंगे।