- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 14 करोड़ का लगाया ब्रोच, Anant Ambani ने शादी में कीमती हीरों से खींचा सबका ध्यान
14 करोड़ का लगाया ब्रोच, Anant Ambani ने शादी में कीमती हीरों से खींचा सबका ध्यान
Anant Ambani Expensive brooch: हैवी एम्बेलिश्ड ऑरेंज कलर की शेरवानी के साथ दूल्हे राजा अनंत अंबानी ने व्हाइट पैंट पहना था। लेकिन इस पर लगा हाथी के शेप वाला ब्रोच सबसे कीमती था।

Anant Ambani ने लगाया 14 करोड़ का ब्रोच
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस दौरान राधिका मर्चेंट ने आइवरी और रेड कलर का शानदार डिजाइनर कस्टमाइज लहंगा पहना था, तो वहीं अनंत मैचिंग शेरवानी में नजर आए। हैवी एम्बेलिश्ड ऑरेंज कलर की शेरवानी के साथ दूल्हे राजा ने व्हाइट पैंट पहना था। लेकिन इस पर लगा हाथी के शेप वाला ब्रोच सबसे कीमती था।

सात हीरे के बटन
दरअसल इस ब्रोच पर सात हीरे के बटन लगे हुए थे। ब्रोच लवर अनंत को अक्सर जानवरों के शेप के ब्रोच पहने हुए देखा जाता रहा है। अब एक बार फिर अनंत के एलिफेंट ब्रोच ने सबका ध्यान खींच लिया है। क्योंकि सुंदर दिखने के साथ-साथ बहुत ज्यादा बेशकीमती भी हैं।
14 करोड़ रुपए ब्रोच की कीमत
अनंत के बेशकीमती ब्रोच की बात करें तो इसमें गोल और नाशपाती के शेप के सॉलिटेयर्स हैं। काफी ज्यादा बारीक नक्काशी वाले हीरों के जड़ा से ब्रोच सबसे ज्यादा लुक में चार चांद लगा रहा था। ज्वेलरी ब्लॉगर जिया भंसाली के अनुसार, इस ब्रोच की कीमत 14 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
हीरे के सरपेच में सबसे ऊपर लगे 2 बड़े सॉलिटेयर
अनंत अंबानी ने अपनी शेरवानी के साथ सिर पर एक ड्रेपिस्ट वाला रेड कलर का साफा पहना था। यह सुंदर सा साफा घरचोला कपड़े से बना था और इसमें एक यूनिक गोल्डन एम्बेलिश्ड बॉर्डर रहा। इस साफे के ऊपर लगे डायमंड ने सबसे ज्यादा हमारा ध्यान खींचा। जी हां, हीरे के सरपेच में सबसे ऊपर पंख के साथ दो बड़े सॉलिटेयर लगे थे।
1.3 करोड़ का पहना था ब्रोच
'मोसालू' सेरेमनी में अनंत का पैंथर ब्रोच भी खूब हाइलाइट हुआ था। इसमें खूबसूरती से डायमंड और बीच में एमराल्ड जड़ा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैंथेर डी कार्टियर ब्रोच की कीमत 162,000 डॉलर यानी लगभग 1.3 करोड़ रुपए है। यह 18K व्हाइट गोल्ड से बना था, जिसमें 51 नीलम, दो पन्ने, 604 अनकट हीरे और पैंथर की नाक पर एक बड़ा हीरा जड़ा हुआ है।
बंगाल टाइगर वाला ब्रोच
इससे पहले अनंत अपनी जैकेट पर डायमंड एम्बेडेड ब्रोच को फ्लॉन्ट करते दिखे थे। जिसमें हीरों से जड़ा रॉयल बंगाल टाइगर और एक शानदार रूबी थी। अबू जानी संदीप खोसला लेबल से एक शानदार गोल्डन कढ़ाई वाला जैकेट, अनंत ने संगीत सेरेमनी के मौके पर पहना था।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.