Monsoon Balcony Decor Idea: बरसात में बालकनी को दें स्मार्ट और क्लासी लुक! जानिए 5 आसान मॉनसून बालकनी डेकोर आइडिया, जिनमें फर्नीचर, खूबसूरत पौधे, वार्म लाइट्स और स्पेस-सेविंग डेकोर से बालकनी दिखेगी बेहद एलिगेंट।
Monsoon Balcony Decor Tips: बरसात में अक्सर बालकनी का इस्तेमाल कम हो जाता है और यह जगह सूनी लगने लगती है। लेकिन थोड़े स्मार्ट चेंज से इसे खूबसूरत, आरामदायक और मॉनसून-फ्रेंडली बनाया जा सकता है। सही पौधे, फर्नीचर, सही रोशनी और छोटे डेकोरेटिव एलिमेंट्स आपकी बालकनी को बारिश में भी अट्रैक्टीव बना सकते हैं।
फर्नीचर से बनाएं कोजी कॉर्नर
मॉनसून में बालकनी के लिए ऐसा फर्नीचर चुनें जो नमी और पानी में खराब न हो। मेटल, रेजिन, प्लास्टिक या सिंथेटिक रैटन की कुर्सियां और छोटी कॉफी टेबल लगा सकते हैं। बैठने की जगह को आरामदायक बनाने के लिए ऐसे कुशन और मैट इस्तेमाल करें जिन्हें जल्दी सुखाया जा सके। एक छोटी चेयर के साथ साइड टेबल रखकर खूबसूरत रीडिंग कॉर्नर भी बनाया जा सकता है।
मॉनसून-फ्रेंडली पौधों से बढ़ाएं हरियाली
बारिश में बालकनी को फ्रेश दिखाने के लिए हरियाली सबसे आसान तरीका है। मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट, फर्न और पोथोस जैसे पौधे खूबसूरत लगते हैं। इन्हें अलग-अलग ऊंचाई वाले प्लांटर स्टैंड पर रखें ताकि बालकनी में लेयर्ड ग्रीन लुक आए। पानी जमा होने से बचने के लिए गमलों में ड्रेनेज होल जरूर रखें।
इसे भी पढ़ें- Hariyali Teej Swing Decoration: हरियाली तीज में झूला डेकोर बनेगा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन, देखें 5 आइडिया जो बांधे तारीफों के पूल
वार्म लाइट्स से बनाएं एलिगेंट माहौल
बारिश की शाम में बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए वार्म LED स्ट्रिंग लाइट्स या बैटरी से चलने वाली लालटेन लगाएं। इन्हें रेलिंग, दीवार या पौधों के आसपास सजा सकते हैं। बहुत ज्यादा लाइटिंग के बजाय सॉफ्ट और सीमित रोशनी रखें। इससे बालकनी में शांत, क्लासी और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली लुक मिलेगा।
वर्टिकल डेकोर से बचाएं जगह
अगर बालकनी छोटी है तो फर्श पर ज्यादा सामान रखने के बजाय दीवार और रेलिंग का यूज करें। हैंगिंग प्लांटर्स, वॉल प्लांटर्स और छोटे डेकोरेटिव फ्रेम जगह बचाने के साथ स्टाइलिश लुक देते हैं। बारिश से सीधे संपर्क में आने वाली डेकोर के लिए वाटर-रेसिस्टेंट प्रोडक्ट चुनें।
रग और एक्सेसरीज से दें फिनिशिंग टच
बालकनी में आउटडोर रग, छोटा मैट, सिरेमिक पॉट और डेकोरेटिव एक्सेसरीज रखें। मॉनसून के लिए बेज, ऑलिव ग्रीन, ब्राउन और ऑफ-व्हाइट जैसे नेचुरल शेड्स बेहद खूबसूरत लगते हैं। हालांकि, पानी जमा होने वाली जगहों पर फैब्रिक डेकोर कम रखें और बारिश के दौरान कुशन व रग को अंदर रखना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें- Shivling Making Tips: मिट्टी से घर पर बनाएं मनमोहक शिवलिंग, सावन शिवरात्रि की पूजा में लगेगा चार चांद
