Luxury Bathroom Shower: क्या आप अपने बाथरूम को होटल जैसा लग्जरी और मॉडर्न लुक देना चाहते हैं?• क्या ओवरहेड रेन शावर से स्पा जैसा एक्सपीरियंस पाना चाहते हैं?• क्या हैंड शावर और ड्यूल शावर सेटअप की सुविधा पसंद है?• क्या ग्लास पार्टिशन से बाथरूम को क्लीन और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं?
Bathroom shower ideas: बाथरूम में शावर तो लगभग हर घर में होता है, लेकिन एक अच्छा और स्टाइलिश शावर सिर्फ नहाने की जगह नहीं होता, बल्कि पूरे बाथरूम का लुक बदल देता है। सही शावर डिजाइन आपके बाथरूम को होटल जैसा लग्जरी और मॉडर्न फील देता है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ शानदार शावर डिजाइंस, जिन्हें आप अपने बाथरूम में लगवा सकते हैं।

ओवरहेड रेन शावर
ओवरहेड रेन शावर आजकल काफी ट्रेंड में है, खासकर बड़े और मॉडर्न बाथरूम में इसे लगाएं। इस तरह के शावर से बारिश जैसा फील आता है, जिससे नहाने का एक्सपीरियंस बेहद रिलैक्सिंग बन जाता है। साथ ही, यह बाथरूम को लग्जरी और प्रीमियम लुक भी देता है।

और पढे़ं- बाथरूम में इतना समय क्यों बिताते हैं लोग? जानें हैरान करने वाली वजह
हैंड शावर
हैंड शावर काफी फ्लेक्सिबल और ईजी टू यूज होता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि इसे हाथ में पकड़कर आसानी से बॉडी के किसी भी हिस्से पर पानी डाला जा सकता है। इतना ही नहीं, यह बाथरूम की सफाई में भी काफी यूजफुल साबित होता है।

ड्यूल शावर सेटअप
अगर आप अपने बाथरूम में होटल या जकूजी जैसा फील चाहते हैं, तो ड्यूल शावर सेटअप लगवा सकते हैं। इसमें ओवरहेड रेन शावर के साथ हैंड शावर भी दिया जाता है। यह स्टाइलिश और फंक्शनल दोनों तरह काम करता है। आप अपनी जरूरत और कंफर्ट के हिसाब से दोनों में से किसी भी शावर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्लास पार्टिशन शावर
ट्रांसपेरेंट ग्लास पार्टिशन बाथरूम को बड़ा और क्लीन लुक देता है। साथ ही, यह शावर एरिया को अलग भी करता है, जिससे नहाते समय बाथरूम का बाकी हिस्सा गीला या गंदा नहीं होता। आप ग्लास पार्टिशन के अंदर ओवरहेड या हैंड शावर का सेटअप लगवा सकते हैं। इसके लिए 8mm टफेंड ग्लास सबसे ज्यादा सेफ माना जाता है।

वॉल माउंटेड शावर पैनल
वॉल माउंटेड शावर पैनल आजकल मॉडर्न बाथरूम में काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें रेन शावर, हैंड शावर और बॉडी जेट्स जैसी कई सुविधाएं एक ही पैनल में मिल जाती हैं। यह आपके बाथरूम को पूरी तरह होटल जैसा लग्जरी और स्मार्ट लुक देता है।
