बाथरूम में नमी और पानी को बेअसर करेंगे 4 मजबूत+स्टाइलिश डोर डिजाइन
Bathroom Door Design: बाथरूम के लिए सबसे अच्छा वॉटरप्रूफ दरवाजा कौन सा है? क्या WPC और uPVC दरवाजे नमी में खराब नहीं होते हैं? बाथरूम के लिए लकड़ी के दरवाजे क्यों नहीं लगाने चाहिए?

uPVC दरवाजे
अगर आप बाथरूम के दरवाजे को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो uPVC (Unplasticized Polyvinyl Chloride) दरवाजे बाथरूम के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हैं। इस तरह के दरवाजे वाटर प्रूफ होते हैं और पानी लगने पर भी इनमें जंग नहीं लगती। इनको आप आसानी से पानी डालकर या गीले कपड़े की मदद से साफ भी कर सकते हैं। अगर कम बजट में बाथरूम के लिए दरवाजा ढूंढ रहे हैं, तो uPVC दरवाजे आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

बाथरूम के लिए WPC दरवाजे
वुड-प्लास्टिक कंपोजिट दरवाजों में नमी या गीलेपन का असर नहीं पड़ता है। आमतौर पर लकड़ी के दरवाजे गीले होने पर फूल जाते हैं और फिर बंद नहीं होते हैं। आप WPC दरवाजों में डिजाइन भी चुन सकते हैं, जिससे ये काफी फैंसी लगते हैं।
एल्युमिनियम और फ्रॉस्टेड ग्लास दरवाजे
मॉडर्न लुक के लिए एल्युमिनियम फ्रेम और फ्रॉस्टेड ग्लास वाले दरवाजे बाथरूम के लिए अच्छे और टिकाऊ ऑप्शन हैं। बिना खराबी के ऐसे दरवाजे आसानी से खुलते और बंद होते हैं। साथा ही बाथरूम भी स्टाइलिश दिखता है।
और पढ़ें: Garden Tips: गार्डन में लाना चाहते हैं रंग-बिरंगे ढेरों पक्षियां, तो अपनाएं ये तरकीब
लैमिनेटेड PVC दरवाजे
प्रीमियम लुक के साथ बाथरूम के दरवाजों में चमक भी चाहिए, तो आपको लैमिनेटेड PVC दरवाजे खरीदने चाहिए। इन दरवाजों के ऊपर नमी का असर नहीं दिखता है और साथ ही बाथरूम भी स्टाइलिश दिखता है। आपको बाथरूम के लिए साधारण प्लाईवुड के दरवाजे, बिना वॉटरप्रूफ कोटिंग वाली लकड़ी एमडीएफ (MDF) बोर्ड के दरवाजे नहीं खरीदने चाहिए।
और पढ़ें: 2026 में ट्रेंड कर रहे हैं ये 10 Ceiling Decor Ideas, लिविंग रूम लगेगा लग्जरी होटल जैसा