- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- तेजपत्ते की चाय पीने से लेकर पर्स में रखनते तक, इन 5 उपाय से हर इच्छा होगी पूरी!
तेजपत्ते की चाय पीने से लेकर पर्स में रखनते तक, इन 5 उपाय से हर इच्छा होगी पूरी!
Tej Patta Remedies: मनोकामना पूरी करने के लिए तेजपत्ते का सबसे आसान उपाय कौन सा माना जाता है? पर्स में तेजपत्ता रखने से जुड़ी क्या मान्यता है? घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए तेजपत्ते का उपयोग कैसे किया जाता है?

तेजपत्ता हर भारतीय किचन में मौजूद होता है। खाने का स्वाद बढ़ाने का यह काम करता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यह जादुई पत्ता मनोकामना भी पूरा कर सकता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार तेजपत्ता पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है। इच्छाओं को ब्रह्मांड तक पहुंचाने का काम करता है। मान्यता है कि सही विधि से इसका उपयोग करने पर प्रेम, धन, करियर, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि से जुड़ी कामनाओं को पूरा करने में सहायता मिल सकती है। आइए जानते हैं तेजपत्ता के 5 आसान उपाय।

तेजपत्ता बर्निंग रिचुअल करें
अपनी किसी एक प्रमुख इच्छा को तेजपत्ते पर लिखें और उसे सुरक्षित स्थान पर जला दें। पत्ता जलाते समय कल्पना करें कि आपकी इच्छा ब्रह्मांड तक पहुंच रही है। इस प्रक्रिया को इच्छा के प्रति विश्वास और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है।
पर्स में रखें तेजपत्ता
धन लाभ और आर्थिक स्थिरता के लिए एक साफ तेजपत्ते पर धन का प्रतीक या सकारात्मक संदेश लिखकर उसे अपने पर्स में रखें। मान्यता है कि यह उपाय आर्थिक ऊर्जा को आकर्षित करने में सहायक हो सकता है। हर अमावस्या पर पुराने पत्ते को बदलकर नया तेजपत्ता रखें।
तकिए के नीचे रखें तेजपत्ता
अगर आप किसी खास इच्छा को पूरा करना चाहते हैं, तो एक साफ तेजपत्ते पर अपनी मनोकामना लिखें और उसे तकिए के नीचे रखकर सो जाएं। सोने से पहले अपनी इच्छा को मन ही मन दोहराएं और उसके पूरे होने की कल्पना करें। कहा जाता है कि इससे सकारात्मक संकेत और नए विचार मिल सकते हैं।
तेजपत्ते की चाय पिएं
कुछ लोग मानते हैं कि तेजपत्ते की चाय मेंटल क्लियिरिटी और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करती है। गर्म पानी में कुछ तेजपत्ते डालकर चाय तैयार करें। चाय पीते समय अपनी इच्छा पर ध्यान केंद्रित करें और पॉजिटिव बातों को दोहराएं, जैसे मैं सफल हूं और मेरे लिए सभी रास्ते खुल रहे हैं।
गुड़, दाल और अंडे के छिलकों से घर में बनाएं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलाइजर, खिल उठेंगे पौधे
घर से नकारात्मकता दूर करें
घर में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए एक या दो तेजपत्तों को सुरक्षित तरीके से जलाया जा सकता है। इसके अलावा फर्श साफ करने वाले पानी में थोड़ा सा तेजपत्ता मिलाकर पोछा लगाने की भी मान्यता है। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
और पढ़ें: Fishy Smell From Air Cooler: कूलर से आ रही है मछली जैसी बदबू? दूर करने के लिए अजमाएं 8 घरेलू तरीके