MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Feeling low? भगवत गीता के 5 Quotes कर देंगे Motivate

Feeling low? भगवत गीता के 5 Quotes कर देंगे Motivate

5 Powerful Quotes from Bhagwad Gita: जीवन में निराशा? गीता के ये 5 श्लोक देंगे आपको नई ऊर्जा और दिशा। आत्मविश्वास बढ़ाएं और चुनौतियों का सामना करें इन ज्ञान की बातों से।

2 Min read
Shivangi Chauhan
Published : May 24 2025, 07:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Feeling low? भगवत गीता के 5 Quotes कर देंगे Motivate
Image Credit : AI Photo

Feeling low? भगवत गीता के 5 Quotes कर देंगे Motivate

कभी-कभी जीवन इतना भारी लगने लगता है कि खुद को संभालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में श्रीमद् भगवद गीता एक शानदार मार्गदर्शक बन सकती है। गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का साइकोलॉजिकल मैप है, जहाँ से हर तरह की मनोस्थिति का समाधान मिलता है। आज हम आपके लिए लाए हैं 5 गहराई से भरे श्लोक जो आपके आत्मविश्वास को फिर से जगा सकते हैं।

“नैव किञ्चित्करोमीति युक्तो मन्मयः सदा। दृष्ट्वा शृण्वंस्तु स्पृशंस्ति जिघ्रन्नश्नन् गच्छन् स्वपंश्वसन्॥” (ग.गी. 5.8)

अर्थ: एक आत्मसाक्षी व्यक्ति हर क्रिया करते हुए भी सोचता है कि मैं कुछ नहीं कर रहा। क्योंकि वह समझता है कि कर्म शरीर से होते हैं, आत्मा तो साक्षी मात्र है। जब आपको लगे कि आप थक चुके हैं या किसी से पीछे हैं तो याद रखें, आपकी असली शक्ति भीतर है। आप सिर्फ कर्म करिए, फल की चिंता नहीं।

25
परिस्थिति से भागे नहीं, शांत होकर समझना ही बुद्धिमानी
Image Credit : Google

परिस्थिति से भागे नहीं, शांत होकर समझना ही बुद्धिमानी

“यदा संहरते चायं कूर्मोऽङ्गानीव सर्वशः। इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेभ्यस्तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता॥” (ग.गी. 2.58)

अर्थ: जैसे कछुआ अपने अंगों को समेट लेता है, वैसे ही जो व्यक्ति अपने इन्द्रियों को नियंत्रित कर ले, वही स्थिर बुद्धि वाला होता है। जब भावनाएं बेकाबू हों, तो खुद को थोड़ा पीछे खींचें। शांत होकर परिस्थिति को समझना ही बुद्धिमानी है, रिएक्ट मत करो, रिस्पॉन्ड करो।

Related Articles

Related image1
वार्डरोब में लाएं Pakistani Lawn Suit, करेंगे Cotton Suit रिप्लेस
Related image2
बारिश में गाड़ी चलाना है? इन 11 सेफ्टी टिप्स को जरूर अपनाएं
35
कार्य ही धर्म है
Image Credit : AI Photo

कार्य ही धर्म है

“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥” (ग.गी. 2.47)

अर्थ: तुम्हारा अधिकार सिर्फ कर्म करने में है, फल पर नहीं। न तो फल की कामना करो और न ही अकर्म में आसक्त हो। जब आप असफलता से घबराते हैं तो यह श्लोक आपको याद दिलाता है करो और आगे बढ़ो, रिजल्ट खुद-ब-खुद आएगा।

45
खुद से जीतना ही असली सफलता
Image Credit : AI Photo

खुद से जीतना ही असली सफलता

“बन्धुरात्मात्मनस्तस्य येनात्मैवात्मना जितः। अनात्मनस्तु शत्रुत्वे वर्तेतात्मैव शत्रुवत्॥” (ग.गी. 6.6)

अर्थ: जो खुद को जीत ले, उसके लिए आत्मा मित्र बन जाती है। जो खुद पर नियंत्रण नहीं रखता, उसके लिए आत्मा शत्रु के समान हो जाती है। जब खुद पर गुस्सा आए, हीनता महसूस हो तो यह श्लोक कहता है पहले खुद के दोस्त बनो, तभी दुनिया तुम्हें अपना मानेगी।

55
हर चीज का समय है
Image Credit : AI Generated photo

हर चीज का समय है

“श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात्। स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः॥” (ग.गी. 3.35)

अर्थ: अपना धर्म चाहे त्रुटिपूर्ण क्यों न हो, वह दूसरे के धर्म से श्रेष्ठ है। अपने कार्य में मृत्यु भी हो जाए तो अच्छा है, पर परधर्म का पालन भयकारी है। जब आप दूसरों से तुलना करते हैं और अपने रास्ते को लेकर डगमगाते हैं तो यह श्लोक कहता है तुम्हारा रास्ता तुम्हारे लिए सबसे सही है।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved