Small Forehead Tips: छोटे माथे पर कौन सी बिंदी लगेगी सबसे खूबसूरत? जानें सही साइज, शेप और कलर चुनने के आसान टिप्स। पाएं परफेक्ट फेस बैलेंस और एलिगेंट लुक इस स्टाइल गाइड के साथ। 

Perfect Bindi For Small Forehead: क्या आपका माथा भी आपके चेहरे से बहुत ज्यादा छोटा है और आपको समझ नहीं आता कि माथे पर किस तरह की बिंदी लगाई जाए। खासकर छोटे माथे पर सही बिंदी लगाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे आपका फेस बैलेंस दिखता है और सही बिंदी खूबसूरती को भी बढ़ाती है। तो आइए जानते हैं कि छोटे माथे पर किस तरह की बिंदी लगानी चाहिए...

छोटे माथे के लिए कैसे बिंदी चुनें

छोटे माथे पर बड़ी बिंदी भारी लगती है, इसलिए हमेशा छोटी और मिनिमल बिंदी ही चुनें। इससे आपको सॉफ्ट और एलिगेंट लुक मिलेगा। इसे आइब्रो के बीच में लगाएं, बहुत ज्यादा ऊपर बिंदी लगाने से बचे, नहीं तो माथा और छोटा दिखेगा।

और पढ़ें- खूबसूरती-स्टाइल का परफेक्ट मिक्स ! साड़ी संग लगाएं ये Bindi …

पतली या लंबी बिंदी कर ट्राई

छोटे फोरहेड पर राउंड की जगह लंबी या ओवल शेप की बिंदी अच्छी लगती है। इससे माथा लंबा दिखाई देता है और फेस में बैलेंस क्रिएट होता है।

डार्क और सॉलिड कलर की बिंदी चुनें

छोटे माथे पर बहुत ज्यादा डिजाइन वाली बिंदी ओवर लग सकती है, इसलिए आप सिंपल डार्क कलर जैसे- रेड, मेहरून, ब्लैक कलर की सॉलिड बिंदी चुनें। इससे फेस को सॉफ्ट और ग्लैम लुक मिलता है।

बिंदी के साथ हेयरस्टाइल का भी ध्यान रखें

अगर आपका माथा छोटा है, तो बिंदी के साथ-साथ हेयर स्टाइल का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। बालों को थोड़ा पीछे करके या मिडिल पार्टिंग करके बिंदी लगाएं। इससे माथा बड़ा और बैलेंस दिखाई देता है।

डबल बिंदी करें ट्राई

आप चाहे तो छोटी-छोटी बिंदिया को लाइन में लगाकर एक नया लुक भी पा सकती हैं। इससे माथा लंबा दिखाता है और आप छोटी-छोटी रंग बिरंगी बिंदिया का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सिंगल स्टोन बिंदी

छोटे माथे पर सिंगल सॉलिड बिंदी बहुत खूबसूरत लगती है। आप हैवी वर्क वाली बिंदी की जगह सिंपल एक छोटे से डायमंड या कुंदन वाली बिंदी चुन सकती हैं।