Brass Utensils Decor Ideas: दादी-नानी के पुराने कांसे-पीतल के बर्तन फेंकने या बेचने की बजाय घर सजाने में इस्तेमाल करें। जानिए 5 आसान और ट्रेंडी तरीके, जिनसे पुरानी थाली, लोटा और कटोरी बनेंगे शानदार होम डेकोर और घर को मिलेगा रॉयल लुक।
दादी-नानी के जमाने के कांसे और पीतल के बर्तन सिर्फ रसोई की विरासत नहीं, बल्कि घर की खूबसूरती बढ़ाने वाला शानदार डेकोर पीस भी बन सकते हैं। अगर आपके घर में पुराने बर्तन रखे हैं, तो उन्हें कबाड़ समझकर बेचने की बजाय इन आसान और क्रिएटिव तरीकों से इस्तेमाल करें।
सेंटर टेबल पर सजाएं
पुरानी कांसे या पीतल की बड़ी थाली को सेंटर टेबल पर रखें। इसमें फूल, दीये, मोमबत्तियां या छोटे पौधे सजाए जा सकते हैं। चमकदार मेटल और खूबसूरत डेकोर का कॉम्बिनेशन लिविंग रूम को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देगा। थाली के नीचे सुंदर रनर या फैब्रिक रखने से इसका अट्रैक्शन और बढ़ेगा।
दीवार पर बनाएं ट्रेडिशनल आर्ट
पुरानी पीतल की प्लेट या कांसे की थालियों को दीवार पर सजाकर अट्रैक्टीव वॉल डेकोर तैयार करें। अलग-अलग आकार की प्लेटों को ग्रुप में लगाएं। इन्हें डाइनिंग एरिया, एंट्रीवे या लिविंग रूम की खाली दीवार पर लगा सकते हैं। इससे घर में इंडियन हेरिटेज और रॉयल टच नजर आएगा।
मंदिर के लिए करें यूज
पीतल के पुराने बर्तन पूजा घर की सजावट में बेहद खूबसूरत लगते हैं। बड़े कटोरे में फूल या पानी भरकर रखा जा सकता है, जबकि छोटे बर्तनों को पूजा सामग्री रखने के लिए यूज करें। पुराने दीये और कांसे की थाली के साथ इन्हें सजाने पर मंदिर का लुक और भी ट्रेडिशनल दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें- Decor Hacks: नहीं डोलेगा बजट, इन 6 हैक्स से सजाएं अपने सपनों का घर
एंट्रीवे को दें रॉयल टच
घर के मेन डोर के पास पुरानी पीतल की थाली रखें और उसमें फूल, पत्तियां या छोटे दीये सजाएं। त्योहारों पर इसमें रंगोली के साथ दीये भी रख सकते हैं। अगर आपके पास पुराना पीतल का लोटा है, तो उसमें ताजे फूल रखकर एंट्रीवे को शानदार बनाया जा सकता है।
डाइनिंग टेबल का बनाएं शोपीस
पुराने कांसे-पीतल के बर्तनों को डाइनिंग टेबल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी यूज कर सकते हैं। बड़ी थाली में सूखे फूल, फल या सजावटी वस्तुएं रखें। छोटे कटोरे में गुलाब की पंखुड़ियां या फ्लोटिंग कैंडल सजाएं। इससे साधारण डाइनिंग स्पेस में भी विंटेज और लग्जरी फील आएगी।
इसे भी पढ़ें- Home Decor Ideas: 500 Rs में घर को लग्जरी लुक देने के डेकोर आइडिया
