Decor Hacks: नहीं डोलेगा बजट, इन 6 हैक्स से सजाएं अपने सपनों का घर
Budget Home Decor Hacks: कम बजट में घर को स्टाइलिश बनाने के लिए कौन-से डेकोर हैक्स अपनाए जा सकते हैं? इंडोर प्लांट्स घर की सजावट को कैसे बेहतर बनाते हैं? बिना नया फर्नीचर खरीदे घर को नया लुक देने के आसान तरीके क्या हैं?

जब हम अपने सपनों का घर बनाते हैं, तो उसे सजाने में भारी-भरकम रकम खर्च कर देते हैं। फिर बाद में इसे लेकर बहुत परेशानी होती है। लेकिन अगर आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी अपनाएं, तो स्मार्ट डेकोर हैक्स की मदद से घर बजट बिगाड़े सजा सकते हैं। अगर आप कम खर्च में अपने घर का मेकओवर करना चाहते हैं, तो ये 6 आसान डेकोर हैक्स आपके बहुत काम आएंगे।

दीवारों को दें नया अंदाज
लिविंग रूम या बेडरूम की खाली दीवारों को सजाने के लिए फैमिली फोटो, डीआईवाई फ्रेम, वॉस हैंगिंग या फिर ग्लू मिरर लगा सकते हैं। इससे बेजान दीवार में जान आ जाएगी। घर का पूरा लुक एक दीवार बदल सकती है।
इंडोर प्लांट्स से बढ़ाएं खूबसूरती
घर में छोटे-छोटे इंडोर प्लांट्स लगाने से न सिर्फ सजावट बढ़ती है, बल्कि घर में ताजगी भी बनी रहती है। स्नेक प्लांट, मनी प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे कम देखभाल में भी अच्छे रहते हैं।
पुराने फर्नीचर को करें रिफ्रेश
अगर घर में पुराना फर्नीचर पड़ा है और आप उसे हटाकर नए लाने की सोच रहे हैं, तो इसे लेकर अपना मूड बदल दें। अगर आपके पास वुडन फर्नीचर है, तो फिर उस पर पेंट या पॉलिश करा लें। इससे वो नए जैसा लगेगा और जेब भी ढीली नहीं होगी। अगर प्लास्टिक है, तो उस पर खूबसूरत कवर लगाएं। पुरानी अलमारी है, तो उसे पेंट करके आर्ट वर्क कर सकते हैं।
कुशन कवर बदलें
अगर आपने लिविंग रूम में सोफा रखा है, लेकिन वो लुक नहीं आ रहा है, तो फिर कुशन पर ध्यान दें। मार्केट में एक से बढ़कर एक कुशन कवर बजट में आते हैं। सितारों या बोहो एंब्रॉयडरी से सजा हुआ कुशन कवर लें। 3 से 4 कुशन अपने सोफा पर रखें। इससे पूरे लिविंग रूम में ग्लैमरस टच आता है।
लाइटिंग पर दें ध्यान
घर की लाइटिंग पूरे माहौल को बदल सकती है। फेयरी लाइट्स, टेबल लैंप या वार्म LED लाइट्स का इस्तेमाल करके आप घर को अधिक आरामदायक और लग्जरी फील दे सकते हैं।
और पढ़ें: बाल्टी से शैंपू बोतल तक, 50 रु. में बनाएं ब्यूटीफुल DIY Planter Ideas
ट्रे और बास्केट से करें ऑर्गनाइज
सजावट के साथ-साथ घर को व्यवस्थित रखना भी जरूरी है। सुंदर बास्केट, ट्रे और स्टोरेज बॉक्स का उपयोग करके आप सामान को व्यवस्थित रख सकते हैं और डेकोर को भी बेहतर बना सकते हैं।
और पढ़ें: पुराने बटन से इयररिंग्स डिजाइन ! 10 रुपए में तैयार करें स्टड बाली पीस
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.