- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- शादी में दुल्हन के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये 10 बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस
शादी में दुल्हन के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगी ये 10 बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस
Bridal Back Hand Mehndi: दुल्हनों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस कौन-सी हैं? हाथफूल स्टाइल मेहंदी डिजाइन शादी के लिए क्यों ट्रेंड में है? बैक हैंड मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं?

दुल्हन की खूबसूरती को निखारने में मेहंदी अहम भूमिका निभाती है। जहां फ्रंट हैंड मेहंदी पर काफी ध्यान दिया जाता है, वहीं बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस भी हाथों को बेहद अट्रैक्टिव और रॉयल लुक देती हैं। अगर आपकी शादी जल्द होने वाली है और आप अपने हाथों के लिए लेटेस्ट बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस तलाश रही हैं, तो यहां दिए गए 10 खूबसूरत डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
हाथ के बीचों-बीच बड़ा मंडला और उसके आसपास बारीक पैटर्न दुल्हन के हाथों को पारंपरिक और स्टाइलिश लुक देता है।यहां पर मंडला आर्ट मेहंदी के दो डिजाइंस दिखाए गए हैं, जिसमें काफी बारीक मेहंदी लगाया गया है। प्रोफेशनल आर्टिस्ट से इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगवाएं।
जालीदार मेहंदी डिजाइन
नेट या जाली पैटर्न वाली मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन हाथों ट्रेडिशनल लुक देती है। कलाई तकर बने इस मेहंदी डिजाइन में काफी बारीक वर्क किया गया है। स्क्वायर शेप के अंदर लोट्स बनाया गया है। बूटी और फ्लावर मेहंदी डिजाइन बनाए गए हैं।
फुल कवरेज ब्राइडल मेहंदी
अगर आप हैवी और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो पूरी हथेली और कलाई को कवर करने वाली ब्राइडल मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। यह शादी के लिए सबसे क्लासिक विकल्पों में से एक हैं। यहां पर फुल कवरेज के दो मेहंदी डिजाइन दिखाए गए हैं। जिसमें स्क्वायर शेप के साथ ताड़ के पेड़ की आकृति बनाई गई है। दूसरे में मीनार आकृति है।
पर्सनलाइज्ड ब्राइडल मेहंदी
आजकल दुल्हनें अपनी मेहंदी में दूल्हे का नाम, शादी की तारीख या कोई खास संदेश शामिल करवाना पसंद करती हैं। इससे डिजाइन और भी यूनिक बन जाती है।
अरेबिक बैक हैंड मेहंदी
कम जगह में खूबसूरत डिजाइन चाहने वाली दुल्हनों के लिए अरेबिक मेहंदी बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें फूल और बेलों का खूबसूरत मिलान के साथ बनाया जाता है। इसमें झुमका बनाकर इसे और भी ब्राइडल टच दिया जाता है।
ज्वेलरी इंस्पायर्ड मेहंदी
ज्वेलरी पैटर्न से प्रेरित मेहंदी डिजाइंस हाथों को रिच और ग्रैंड लुक देती हैं। शादी के खास अवसरों पर यह डिजाइन काफी पसंद की जाती है। यह मिनिमल में भी बहुत शानदार लगता है। यहां दो तरह के डिजाइन दिखाए गए हैं। अपनी शादी या सगाई में इसे बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: उम्र बढ़ने के साथ बढ़ेगा स्टाइल, सिल्वर पायल के ये डिजाइन लगेंगे बेहद खूबसूरत
फ्लोरल बैक हैंड मेहंदी
फूलों और पत्तियों से बनी फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं। यह डिजाइन हाथों को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है।
और पढ़ें: 10+ ईजी मेहंदी फ्रंट हैंड डिजाइन, बेबी शावर+इंगेजमेंट में सजाएं दोनों हाथ
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.