Bridal Footwear with heavy lehenga: भारी लहंगे के साथ दुल्हन कौन-से फुटवियर पहनें? जानें 6 बेस्ट और कम्फर्टेबल ऑप्शन जैसे वेज हील्स, जूती, ब्लॉक हील्स और फ्लैट सैंडल, जो आपके ब्राइडल लुक को बनाएंगे परफेक्ट।
शादी के दिन दुल्हन को भारी लहंगा पहनना पड़ता है। लहंगे के साथ कंफर्टेबल फील करने के लिए आरामदायक फुटवियर भी जरूरी हैं। अगर फुटवियर कंफर्टेबल हैं, तो भारी लहंगा भी संभाला जा सकता है। ऐसे में स्टाइल और कंफर्ट दोनों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ फैंसी फुटवियर डिजाइंस चुन सकती हैं। आइए जानते हैं कि दुल्हन के लिए कंफर्टेबल फुटवियर डिजाइंस आखिर कौन से चुनने चाहिए।
फ्लैट गोल्ड फुटवियर डिजाइन

अगर आप भारी लहंगे के साथ कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं, तो गोल्डन फ्लैट फुटवियर खरीद सकती हैं। ऐसे फुटवियर दिखने में काफी फैंसी और चमकदार लगते हैं और साथ ही आरामदायक भी होते हैं। आपको उसमें टैसल लटकन से लगाकर मोती वर्क तक मिल जाएगा। गोल्डन फ्लैट फुटवियर को पहनकर दुल्हन का ओवरऑल लुक कंप्लीट होगा।
ब्राइडल शूज का बढ़ रहा है क्रेज

गर्ल्स के बीच कंफर्टेबल के मामले में ब्राइडल शूज का फैशन काफी बढ़ गया है। शूज में ना सिर्फ सीक्वेन वर्क मिलता है बल्कि अपनी पसंद के हिसाब से इसमें जरी का पैटर्न भी खरीद सकते हैं। ब्राइडल शूज इतने कंफर्टेबल और फैंसी होते हैं कि हर दुल्हन इसे पसंद कर लें। तो आप अपने लहंगे के मैचिंग के हिसाब से ब्राइडल शूज खरीद लें और भारी लहंगे को भी आसानी से फ्लॉन्ट करें।
एम्बेलिश्ड वेज हील्स

अगर आप भारी लहंगे के साथ हील्स पहनना चाहती हैं और पैरों में दर्द भी नहीं चाहती हैं, तो वेज हील्स सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। ये आपको बैलेंस भी देंगी और भारी लहंगे के साथ ग्रेसफुल लगेंगी।
और पढ़ें: Nath Chain: एक नथ चेन देगी पूरा लुक बदल! देखें 6 लेटेस्ट स्टाइल
प्लेटफॉर्म हील्स

प्लेटफॉर्म हील्स में पेंसिल हील के बजाय बैलेंस ज्यादा होता है, जिससे छोटी हाईट की दुल्हन को ऊंचाई भी मिलती है और कम्फर्ट भी। यह ऑप्शन हैवी लहंगे के साथ भी अपनाया जा सकता है।
दुल्हन पहनें ट्रेडिशनल जूती
कढ़ाईदार या मोती वाली जूती हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। फुल ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो सबसे कम्फर्टेबल ऑप्शन में से एक ट्रेडिशनल जूती चुनें। ये दिखने में सुंदर होती हैं और कम दाम में भी मिल जाती हैं।
और पढ़ें: Engagement Mehndi: रिंग पहनाते ही हाथ देखेंगे पिया, 10 सगाई मेहंदी डिजाइन
