Broken Glass DIY Decor: अगर घर का शीशा टूट जाए तो टूटे मिरर से वॉल आर्ट, फ्लावर पॉट, कैंडल होल्डर, सर्विंग ट्रे और ज्वेलरी बॉक्स बनाकर आप घर को स्टाइलिश और यूनिक लुक दे सकते हैं।

How to Use Broken Mirror: कई बार जल्दबाजी में घर में लगे हुए शीशे टूटकर चकनाचूर हो जाते हैं और हम इन्हें फेंक देते हैं, जबकि टूटे हुए शीशे को फेंकने की बजाय आप उससे कई शानदार होम डेकोर आइटम बना सकते हैं। लेकिन थोड़ी सावधानी रखें। थोड़ी केयर के साथ बनाए गए ये शोपीस क्रिएटिव के साथ ही वेस्ट मटेरियल से आपके घर को बेस्ट लुक दे सकते हैं...

मिरर वॉल आर्ट के रूप में करें इस्तेमाल

शीशे के छोटे-छोटे टुकड़ों की मदद से आप खूबसूरत वॉल आर्ट बना सकते हैं। टूटे शीशे के टुकड़े को किसी कार्डबोर्ड, एमडीएफ बोर्ड या लकड़ी के बेस पर चिपकाते जाएं। इससे एक बहुत ही मॉडर्न आर्ट वॉल पीस बन जाएगा। इसे आप अपनी किसी वॉल पर हैंग कर सकते हैं।

और पढ़ें- Resin Wall Panel: ड्रॉइंग रूम से बेडरूम तक, पुट्टी-मोल्डिंग नहीं चुनें रेसिन वॉल आर्ट की लग्जरी डिजाइन

टूटे कांच से फ्लावर पॉट सजाएं

अगर आपके पास मिट्टी या प्लास्टिक का प्लेन गमला पड़ा हुआ है, तो इससे आप क्रिएटिव फ्लावर पॉट डेकोरेशन कर सकते हैं। शीशे के टुकड़े को गमले पर चिपका कर मोजैक फ्लावर पॉट बनाएं। धूप पड़ने पर ये बहुत ही खूबसूरत तरीके से चमकता है और इसमें से रंग बिरंगी लाइट्स निकलती है।

सर्विंग ट्रे के रूप में करें इस्तेमाल

अगर आपके पास पुरानी लकड़ी की ट्रे पड़ी हुई है, तो उससे आप अपने घर के लिए क्रिएटिव ट्रे बना सकते हैं। ग्लू की मदद से इन कांच के टुकड़ों को ट्रे के अंदर वाले हिस्से में चिपकाते जाएं। बस ध्यान रखें कि शार्प साइट को सेंड पेपर से बराबर कर लें, चाहे तो इसके ऊपर रेजिन जेल डालकर इसे सेट कर लें। इससे हाथ कटने का डर नहीं होगा, इससे अच्छी तरह से सूखने दें और अपने मेहमानों के लिए इसी ट्रे में खाने के आइटम और चाय लेकर जाएं।

कैंडल होल्डर बनाएं

कैंडल होल्डर बनाने के लिए भी आप ब्रोकन मिरर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कांच के जार या छोटे बाउल पर मिरर पीस को लगाकर चमकदार कैंडल होल्डर तैयार करें। डिनर टेबल पर ये बहुत ही खूबसूरत लगेगा।

ज्वेलरी बॉक्स डेकोरेशन के रूप में करें इस्तेमाल

पुराने ज्वेलरी बॉक्स को क्रिएटिव लुक देने के लिए आप मिरर के छोटे-छोटे पीस में चिपका कर खूबसूरत सा ज्वेलरी बॉक्स तैयार कर सकते हैं। जब इस ज्वेलरी बॉक्स में आप अपने गहने रखेंगे, तो हर कोई देखकर हैरान रह जाएगा कि इतना खूबसूरत ज्वेलरी बॉक्स आपने खरीदा कहां से लिया।