Affordable Crockery Markets in India: कम बजट में अपनी किचन रैक को नया और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो ये सस्ते क्रॉकरी मार्केट आपके लिए बजट फ्रेंडली ऑप्शन साबित हो सकते हैं। सही जगह से खरीदारी करके आप कम पैसों में भी किचन को प्रीमियम लुक दे सकती हैं।

अगर आप कम बजट में अपनी किचन को स्टाइलिश और व्यवस्थित दिखाना चाहती हैं, तो महंगे मॉल की बजाय सस्ते क्रॉकरी मार्केट एक्सप्लोर करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको कप, प्लेट, बाउल, ग्लास, टी सेट, सर्विंग ट्रे और स्टोरेज जार जैसी कई चीजें बेहद कम कीमत में मिल सकती हैं। कई मार्केट्स में तो 1,000 रुपए के अंदर ही अच्छी-खासी किचन रैक भरने लायक क्रॉकरी मिल जाती है। अगर आप भी बजट में शॉपिंग करना चाहती हैं, तो ये मार्केट्स आपके काम आ सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Sadar Bazaar में होलसेल रेट में मिलेगी ढेरों वैरायटी

अगर आप कम दाम में ज्यादा सामान खरीदना चाहती हैं, तो सदर बाजार शानदार ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको स्टील, ग्लास, सिरेमिक और प्लास्टिक क्रॉकरी की ढेरों वैरायटी मिल सकती है। कई दुकानों में होलसेल रेट पर कप-प्लेट सेट और किचन ऑर्गेनाइजर भी आसानी से मिल जाते हैं।

और पढ़ें - Doormats 3D Rug Ideas: डोरमैट रग 3D डिजाइन, लिविंग रूम-बेडरूम के लिए कोजी 7 Ideas

ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली Bhuleshwar Market

मुंबई में रहने वालों के लिए भुलेश्वर मार्केट काफी मशहूर मानी जाती है। यहां कम बजट में खूबसूरत टी सेट, सर्विंग प्लेट और डिनरवेयर मिल सकते हैं। अगर bargaining अच्छी आती है, तो और भी सस्ते दाम में सामान मिल सकता है।

Chickpet Market से सस्ते दाम में लें किचन आइटम

बेंगलुरु की चिकपेट मार्केट भी बजट शॉपिंग के लिए जानी जाती है। यहां आपको सस्ते दाम में किचन जार, मग सेट और कई तरह की डेकोरेटिव क्रॉकरी मिल सकती है। अगर आप 1000 रुपए भी लेकर आती हैं तो कई किचन आइटम यहां से खरीद सकती हैं।

और पढ़ें - Nail Art Easy Ideas: Nail Art डिजाइन, गर्मियों में 6 ट्रेंडी नेल पॉलिश से सुंदर बनाएं हाथ

लोकल होलसेल मार्केट भी करें ट्राय

हर शहर में छोटे होलसेल बर्तन बाजार होते हैं, जहां मॉल की तुलना में कम दाम पर अच्छा सामान मिल सकता है। जैसे भोपाल, इंदौर, जयपुर या लखनऊ में भी कई लोकल मार्केट्स में सस्ती क्रॉकरी मिल जाती है। यहां पर आप होलसेल रेट पर सस्ते आइटम खरीद सकती हैं जो कि आपके मॉडर्न किचन को एकदम एस्थेटिक लुक देंगे।

1K में क्या-क्या खरीद सकते हैं?

अगर समझदारी से खरीदारी करें, तो करीब 1,000 रुपए में आप ये सब आसानी से खरीद सकती हैं।

  • 4–6 कप का सेट 
  • 2–3 सर्विंग बाउल 
  • स्टाइलिश ग्लास सेट 
  • स्टोरेज जार 
  • छोटी प्लेट्स या स्नैक प्लेट्स

क्रॉकरी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान 

  1. बहुत पतली क्रॉकरी जल्दी टूट सकती है। 
  2. सिरेमिक खरीदते समय क्रैक जरूर चेक करें। 
  3. माइक्रोवेव सेफ या डिशवॉस सेफ है या नहीं, पूछ लें। 
  4. होलसेल मार्केट में बार्गेनिंग करना न भूलें।