छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर 2023, शुक्रवार से हो रही है, जो कि 20 नवंबर तक चलेगी। ऐसे में इस दौरान चार दिनों तक आपको किन चीजों की आवश्यकता पूजा के लिए होगी आइए आपको लिस्ट बताएं... 

लाइफस्टाइल डेस्क: हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व होता है। 4 दिन तक चलने वाले इस महापर्व में महिलाएं 36 घंटे से ज्यादा का व्रत करती हैं। हर साल यह दिन कार्तिक मास्क में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत नहाए खाए से होती है। नहाए खाए का दिन इस बार शुक्रवार, 17 नवंबर को मनाया जाएगा। छठ पूजा के दौरान कई चीजों की आवश्यकता होती है। ऐसे में चार दिनों तक चलने वाली पूजा में आपको किन चीजों की आवश्यकता होगी, एक बार इस लिस्ट पर नजर जरूर डालें-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. पूरे घर के लिए नए कपड़े, खासकर उस व्यक्ति के लिए जो व्रत कर रहा हो।

2. छठ पूजा यानी कि दउरी में प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी टोकरियां

3. सूर्य को अर्घ देने के लिए बांस या पीतल का पात्र

4. सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दूध और गंगाजल रखने के लिए एक सेट गिलास, लोटा और थाली

5. नारियल में जल भरा हुआ

6. 5 पत्तेदार गन्ने के तने

7. चावल

8. 12 दीपक

9. अगरबत्ती, कुमकुम, रोशनी

10. सिन्दूर

11. एक केले का पत्ता

12. केला, सेब, सिंघाड़ा, हल्दी, मूली, अदरक, शकरकंद और सुथनी

13. सुपारी

14. शहद और मिठाई

15. गुड़

16. गेहूं और चावल का आटा

17. गंगाजल और दूध

18. प्रसाद- ठेकवा

छठ पूजा के दौरान इस चीज का रखें विशेष ध्यान

छठ पूजा को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं और कड़े नियमों का पालन करना जरूरी होता है, नहीं तो कहते हैं छठी मैया नाराज हो जाती हैं। ऐसे में पूजा के दौरान कभी भी प्लास्टिक के बर्तन, चांदी या फिर स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करें। छठ पूजा के दौरान मिट्टी के चूल्हे और बर्तनों का इस्तेमाल ही करना चाहिए।

- छठ पूजा के दौरान घर में प्याज, लहसुन, शराब, मांस इन चीजों का लाना बिल्कुल वर्जित होता है। ऐसा करने से छठी मैया नाराज हो जाती है।

- छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ देने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में व्रत रख रही महिलाएं सूर्य को अर्घ देने से पहले किसी भी चीज का सेवन नहीं करें। इतना ही नहीं व्रत रखने वाली महिलाओं को जमीन पर सोना चाहिए।

- कहते हैं कि छठ पूजा से करीब 10 दिन पहले से ही लोगों को अरवा चावल और सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

और पढ़ें- Chhath Puja 2023: छठ पूजा कब करें? नोट करें नहाय खाय और खरना की डेट