Childrens Day 2025 Date and Theme: बाल दिवस 2025 हर बच्चे के बचपन, खुशियों और अधिकारों को समर्पित दिन है, जिसे हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल का थीम और इस दिन को मनाने के पीछे के कारण के बारे में।

Childrens Day 2025: बाल दिवस का दिन हर बच्चे के लिए खास होता है, ये हम अपने बचपन से अपने बच्चों के बचपन तक, मनाया जाने वाला सबसे अहम दिन है। हर साल 14 नवंबर को यह दिन पूरे भारत में बहुत उत्साह और खुशी से बच्चों के लिए मनाया जाता है। बाल दिवस सिर्फ बच्चों को गिफ्ट देने, खेलने-कूदने या स्कूल के कार्यक्रम तक ही सीमित नहीं है। बाल दिवस का यह दिन बच्चों के अधिकार, अच्छी शिक्षा, सेहत और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण का दिन है। इस साल 2025 को बाल दिवस 14 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्कूल, शिक्षण संस्थान, अनाथालय, एनजीओ और सामाजिक संगठनों में बच्चों के लिए खास कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और उन्हें गिफ्ट एवं चॉकलेट्स दिया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?

  • हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
  • पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था, इसलिए उनके जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पंडित जवाहरलाल का मानना था कि आज के बच्चे कल के भारत हैं, इन्हें प्यार, शिक्षा और समझदारी के साथ बढ़ाना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।
  • बच्चों के प्रति जवाहर लाल नेहरू के इसी सोच और स्नेह को सम्मान देने के लिए हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
  • बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।

इसे भी पढ़ें- Children's Day 2025: बाल दिवस पर इस निबंध और स्पीच से मिलेगी फर्स्ट प्राइज, 5 मिनट में कर लें तैयारी

कब और कैसे 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने की शुरुआत हुई

आजादी पूर्व भारत में बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता था, क्यों कि ये संयुक्त राष्ट्र के द्वारा घोषित यूनिवर्सल चिल्ड्रन डे का डेट है। लेकिन 27 मई 1964 को पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के बाद उनके प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि के रूप में उनके जयंती यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में घोषित किया गया। तब से लेकर आज तक हर साल इस दिन बच्चों की खुशियों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है।

बाल दिवस का क्या महत्व है?

  • बाल दिवस यानी खेल कूद, मनोरंजन या फिर सिर्फ गिफ्ट या चॉकलेट देना नहीं है, इस दिन का गहरा सामाजिक और शैक्षणिक महत्व भी है।
  • ये दिन हम सभी को ये याद दिलाता है कि हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए।
  • समाज में बच्चों के साथ होने वाले भेदभाव, शोषण, भुखमरी और गरीबी को समाप्त करने के लिए आह्वान करता है।
  • ये दिन भारत के सभी नागरिकों को ये सिखाता है कि बच्चों को सिर्फ सिखाया नहीं जाता है, उन्हें समझा भी जाता है।

बाल दिवस 2025 की थीम क्या है?

थीम: 2025 की थीम "हर बच्चे के लिए, हर अधिकार" है, जो बच्चों के कल्याण (For Every Child, Every Right), शिक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

इसे भी पढ़ें- Children's Day 2025: क्लास बनेगा फन जोन, बच्चों संग करें ये 5 क्रिएटिव गेम्स और एक्टिविटीज