Cold Facial Benefits: कोल्ड फेशियल क्या होता है? कोल्ड फेशियल से चेहरे को क्या फायदे मिलते हैं? घर पर कोल्ड फेशियल कैसे करें?
Cold Facial for Glowing Skin: तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से गर्मियों में त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है। लगातार बाहर रहने से चेहरा थका हुआ, बेजान और डल नजर आने लगता है। ऐसे में लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। हालांकि, इन दिनों कोल्ड फेशियल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट्स तक इसकी चर्चा हो रही है। माना जाता है कि यह तकनीक चेहरे को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ कुछ ही मिनटों में फ्रेश और ग्लोइंग लुक देने में मदद कर सकती है।

आखिर क्या होता है कोल्ड फेशियल?
कोल्ड फेशियल एक ऐसी स्किन केयर तकनीक है जिसमें त्वचा को ठंडे तापमान के संपर्क में लाया जाता है। इसके लिए आइस रोलर, चिल्ड जेड रोलर, कूलिंग फेस मास्क या ठंडे फेस पैक का इस्तेमाल किया जाता है। गर्म भाप या स्टीम की जगह इसमें त्वचा को कूलिंग इफेक्ट दिया जाता है। यही वजह है कि यह फेशियल गर्मियों के मौसम में लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसकी मदद से त्वचा को रिलैक्स महसूस हो सकता है और चेहरा पहले से ज्यादा ताजगी भरा नजर आ सकता है।

चेहरे की सूजन और थकान को कर सकता है कम
सुबह उठने के बाद कई लोगों के चेहरे पर हल्की सूजन या पफीनेस दिखाई देती है। कोल्ड फेशियल त्वचा को ठंडक देकर इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। ठंडे तापमान का असर चेहरे की त्वचा पर पड़ता है, जिससे चेहरा अधिक फ्रेश और एनर्जेटिक नजर आ सकता है। यही कारण है कि कई लोग किसी खास इवेंट या पार्टी से पहले भी कोल्ड फेशियल करवाना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें- प्लेन सूट को दें डिजाइनर लुक, सिर्फ 200 रुपए की लेस से बढ़ाएं खूबसूरती
स्किन को दें सकता है इंस्टेंट फ्रेशनेस और ग्लो
अगर आपका चेहरा धूप और प्रदूषण की वजह से थका हुआ लग रहा है, तो कोल्ड फेशियल तुरंत राहत देने का काम कर सकता है। इसकी कूलिंग थेरेपी स्किन को ताजगी का एहसास कराती है। साथ ही, कुछ समय के लिए पोर्स छोटे और टाइट दिखाई दे सकते हैं, जिससे स्किन अधिक स्मूद और चमकदार नजर आती है। यही वजह है कि इसे इंस्टेंट ग्लो देने वाली ब्यूटी तकनीकों में शामिल किया जाता है।

मेकअप से पहले क्यों किया जाता है कोल्ड फेशियल?
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेकअप लगाने से पहले कोल्ड फेशियल करने से त्वचा अधिक स्मूद और तैयार महसूस हो सकती है। जब स्किन फ्रेश और हाइड्रेटेड दिखाई देती है, तो मेकअप का फिनिश भी बेहतर नजर आता है। यही कारण है कि कई ब्राइड्स और मेकअप आर्टिस्ट इसे अपनी स्किन प्रेप रूटीन का हिस्सा बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- अंब्रेला से लेकर रेनबो तक, मानसून किटी पार्टी में रखें ये 5 शानदार ड्रेस थीम्स
घर पर ऐसे करें कोल्ड फेशियल
कोल्ड फेशियल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद आइस रोलर या ठंडे जेड रोलर को हल्के हाथों से पूरे चेहरे और गर्दन पर घुमाएं। आप चाहें तो कूलिंग फेस मास्क या ठंडा फेस पैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर या लोशन जरूर लगाएं ताकि नमी बनी रहे। सही तरीके से किया गया कोल्ड फेशियल गर्मियों में आपकी त्वचा को फ्रेश, कूल और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद कर सकता है।
