Colin Bottle Reuse Ideas: खाली कॉलिन स्प्रे बोतल को फेंकने की बजाय आप इसे कई कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लांट स्प्रे, कार क्लीनिंग, मिनी प्लांटर या फेस मिस्ट के रूप में इसका उपयोग करें।

Colin Spray Bottle DIY: घर में कांच या फर्नीचर को साफ करने के लिए आप भी कॉलिन स्प्रे का इस्तेमाल करते होंगे? जो एक स्प्रे बोतल में आता है। लेकिन ये कॉलिन की बोतल खत्म होने के बाद इसकी स्प्रे बोतल को क्या आप फेंक देते हैं? तो यह बोतल बहुत यूजफुल हो सकती है, क्योंकि इसमें स्प्रे पंप पहले से लगा होता है, इसलिए आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कॉलिन की बोतल को इस्तेमाल करने के पांच आसान और क्रिएटिव तरीके...

स्प्रे प्लांट वाटरिंग के लिए करें इस्तेमाल

कॉलिन की खाली बोतल को अच्छी तरह से साफ कर लें। बोतल में पानी भरें और पौधों पर स्प्रे करने के लिए इसका इस्तेमाल करें। खासकर इनडोर प्लांट के लिए यह परफेक्ट है, क्योंकि यह पत्तियों को भी साफ करता है और जड़ों में ज्यादा पानी जमा नहीं होता है।

और पढ़ें- पुरानी प्लास्टिक बॉटल को यूज करने के 7 अमेजिंग DIY Hacks

कार क्लीनिंग के रूप में करें इस्तेमाल

पुरानी खाली पड़ी कॉलिन की बोतल में आप पानी या लिक्विड वॉश भर कर अपनी कार के कांच और कोनों की सफाई अच्छे से कर सकते हैं। ये एक आसान और बजट फ्रेंडली तरीका है अपनी कार को आसानी से साफ करने के लिए।

बच्चों के लिए बनाए स्प्रे पेंट क्राफ्ट

पुरानी कॉलिन की बोतलों का इस्तेमाल करके आप बच्चों के कलर इसमें भर के स्प्रे पेंट उनके लिए बना सकते हैं। इससे वो क्रिएटिव आर्ट भी बना सकते हैं। यह बच्चों के लिए फन और क्रिएटिव एक्टिविटी होगी।

मिनी प्लांटर के रूप में करें इस्तेमाल

कॉलिन की पुरानी बोतलों को साइड से कट करके इसमें मिट्टी भरें, छोटे पौधे लगाए। किचन गार्डन या बालकनी के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन रहेगा।

फेस मिस्टी या टोनर के रूप में करें इस्तेमाल

अगर आपके पास छोटी कॉलिन की बोतल है, तो उसे अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। अब इसमें गुलाब जल या फेस मिस्ट भरें और स्किन और हेयर केयर में इसका इस्तेमाल करें। समर में ये आपके बड़े काम आने वाला है।