Broken Slippers DIY: टूटी हुई चप्पल बेकार नहीं, बल्कि एक शानदार DIY मटेरियल है। इससे आप घर की सजावट के लिए यूनिक और बजट-फ्रेंडली आइटम्स बना सकते हैं।
अगर रबड़ की चप्पल टूट जाती है और अब जुड़ने लायक भी नहीं बची है, तो उसे फेंकने के बजाय संभाल कर रखें। रबड़ की चप्पल से एक नहीं बल्कि बहुत से सुंदर डेकोरेटिव पीस बनाए जा सकते हैं। चप्पल की ऊपर की स्ट्रिप भले ही टूट या हट जाए लेकिन अगर बेस मजबूत है, तो आप कई तरीकों से उसे क्ले, पेंट आदि की मदद से खूबसूरत बना सकते हैं। जानते हैं बेकार चप्पलों से कैसे डेकोरेटिव पीस बनाएं जाएं।
चप्पल से बनाएं खूबसूरत फिश डेकोरेटिव पीस

चप्पल से डेकोरेटेड फिश बनाने के लिए आपको सबसे पहले चप्पल के ऊपर से स्ट्रेप को हटाना होगा। उसके बाद चप्पल को अच्छी तरीके से साफ करके पेंसिल से मछली का शेप मार्क कर काट लें। जब क्ले सूख जाए, तो उसके ऊपर अपनी पसंद का रंग भर सकते हैं। इसके बाद कलर की मदद से मछली की आंखें बनाएं और उसके बाद गोटा पट्टी से डेकोर करें। आप डिफरेंट शेप के मिरर का इस्तेमाल भी फिश को डेकोरेट करने के लिए कर सकते हैं। इसमें आगे की तरफ चूड़ी लगाकर आप उसे दीवार पर भी सजा सकते हैं। एक जोड़ी चप्पल का वॉल डेकोरेटिव पीस दीवार को चमका देगा।
चप्पल की कतरन से बनाएं डेकोरेटिव पीस

अगर आपके पास डिफरेंट कलर की चप्पल बची हैं, तो उन्हें फेंके नहीं बल्कि कैंची की मदद से डिफरेंट शेप में कटे। आप इन चप्पलों के रंगों के हिसाब से एक कार्डबोर्ड में ग्लू की मदद से इन्हें चिपकाएं। इन्हें ऐसे चिपकाए की सुंदर सा सर्कल पीस तैयार हो जाए। आप चाहे तो बीच में सन का डेकोरेटिव पीस बनाकर उसके आसपास रंगीन चप्पलों की कतरन लगा सकती हैं। अब इसे दीवार पर टांग दें। यह देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा।
और पढ़ें: Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर
कोटेशन हैंगिग करें तैयार

अगर बेकार पड़ी चप्पलों को साफ करके बेस को रंग कर छोड़ देंगे और फिर खूबसूरत से कोटेशन लिखेंगे, तो यकीन मानिए कि आपके घर की दीवारें खूबसूरती से चमक जाएंगी। आप 2 से 3 शब्दों के छोटे कोटेशन परमानेंट मार्कर से भी लिख सकते हैं।
चप्पल से तैयार करें किड्स क्राफ्ट
बच्चों के लिए चप्पल से कार्टून शेप, जानवर या पजल पीस भी तैयार किए जा सकते हैं जो लंबे समय तक चलेंगे। तो आप अब क्रिएटिव बन जाएं और घर में पड़ी बेकार चप्पलों का रीयूज करें।
और पढ़ें: Toilet Paper Roll DIY: तेज होगा बच्चों का दिमाग, छुट्टियों पर टॉयलेट रोल से बनवाएं 5 क्राफ्ट
