Kids Scrunchies: क्या आपकी बेबी गर्ल को अलग-अलग हेयर स्टाइल पसंद हैं? क्या साधारण रबर बैंड से बाल टूटते हैं? क्या कम बजट में सुंदर हेयर एक्सेसरी चाहिए? 

Baby Girl Hair Accessories: अगर आपकी भी छोटी बेबी गर्ल है और आपको उसके लिए अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाना पसंद है, तो केवल साधारण रबर बैंड लगाने की बजाय क्यूट स्क्रंचीज का इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ हेयर स्टाइल को ज्यादा आकर्षक बनाती हैं, बल्कि बालों को टूटने और खिंचने से भी बचाती हैं। ये स्क्रंचीज बाजार में 20 से 30 रुपए तक आसानी से मिल जाती हैं। चाहें तो आप इन्हें घर पर भी बना सकती हैं और अपनी नन्ही परी को और भी क्यूट लुक दे सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रोशिया स्क्रंची डिजाइन

आजकल क्रोशिया स्क्रंचीज काफी ट्रेंड में हैं। इनमें साधारण रबर बैंड के ऊपर फूल, बो, हार्ट या अन्य क्यूट शेप्स का रंग-बिरंगा क्रोशिया वर्क किया जाता है। अगर आपको क्रोशिया या निटिंग आती है, तो आप ऐसी स्क्रंची घर पर भी 10 से 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं। ये बच्चों की चोटी और पोनीटेल दोनों पर बेहद प्यारी लगती हैं।

और पढे़ं- खुले बालों में ट्विस्ट, स्कैल्प सेफ रखेंगी 7 जूड़ा हेयरस्टाइल

चेक्स पैटर्न स्क्रंची

अगर आपकी बच्ची के बाल लंबे हैं और आप उसके बालों में पोनीटेल या बन हेयरस्टाइल बनाती हैं, तो चेक्स पैटर्न वाली स्क्रंची एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। कॉटन फैब्रिक से बनी ये स्क्रंचीज बालों को आरामदायक पकड़ देती हैं और बालों के टूटने की संभावना भी कम करती हैं।

रेड एंड व्हाइट स्क्रंची

छोटे बच्चों के बालों में रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन वाली स्क्रंचीज बेहद प्यारी लगती हैं। आप हार्ट शेप, फ्लोरल शेप या व्हाइट बेस पर रेड पोल्का डॉट डिजाइन वाली स्क्रंची चुन सकती हैं। ये बर्थडे पार्टी, स्कूल फंक्शन या कैजुअल आउटिंग के लिए भी परफेक्ट रहती हैं।

बो डिजाइन स्क्रंची

बो डिजाइन वाली स्क्रंचीज बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है। इनमें पेस्टल कलर्स, पोल्का डॉट्स, चेक्स पैटर्न या लेस बॉर्डर जैसी खूबसूरत डिटेलिंग देखने को मिलती है। यह साधारण हेयरस्टाइल को भी स्टाइलिश और ट्रेंडी बना देती हैं। बाजार में ये स्क्रंचीज आसानी से 10 से 20 रुपये की कीमत में मिल जाती हैं।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. बच्चों के लिए स्क्रंची बेहतर है या साधारण रबर बैंड?

स्क्रंची बालों पर कम दबाव डालती है और बालों को टूटने से बचाती है।

2. क्या क्रोशिया स्क्रंची घर पर बनाई जा सकती है?

हां, थोड़ी-सी क्रोशिया स्किल के साथ इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

3. बच्चों के लिए कौन-सी स्क्रंची सबसे अच्छी रहती है?

कॉटन, क्रोशिया और सॉफ्ट फैब्रिक वाली स्क्रंचीज बच्चों के लिए सबसे आरामदायक होती हैं।