Dark Knees Tips: अगर शॉर्ट ड्रेस पहनते समय घुटनों का कालापन आपको परेशान करता है, तो कुछ आसान फैशन और ब्यूटी ट्रिक्स आपकी मदद कर सकती हैं। बॉडी मेकअप, मॉइश्चराइजिंग, सही आउटफिट और स्क्रबिंग जैसी टिप्स अपनाकर आप अपने लुक को ज्यादा कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश बना सकती हैं।

Knee Darkness Solution: शॉर्ट ड्रेस, स्कर्ट या शॉर्ट्स पहनना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन कई बार घुटनों का कालापन कॉन्फिडेंस कम कर देता है। धूल, ड्रायनेस और लगातार रगड़ की वजह से घुटने डार्क दिखने लगते हैं। ऐसे में हर बार पार्लर जाना जरूरी नहीं है। कुछ आसान फैशन और ब्यूटी ट्रिक्स अपनाकर आप अपने लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान तरीके, जिनसे डार्क नीज़ की टेंशन कम हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉडी मेकअप से पाएं इंस्टेंट क्लीन लुक

अगर आपको किसी पार्टी या फंक्शन में शॉर्ट ड्रेस पहननी है, तो बॉडी मेकअप सबसे आसान तरीका हो सकता है। अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ बॉडी फाउंडेशन या कंसीलर घुटनों पर हल्के हाथ से लगाएं। इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर सेट कर लें। इससे घुटनों का कालापन काफी हद तक छिप जाता है और स्किन स्मूद दिखने लगती है। यह ट्रिक खास मौकों पर तुरंत ग्लोइंग लुक देने में मदद करती है।

मॉइश्चराइजिंग को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

ड्राय स्किन की वजह से भी घुटने ज्यादा काले और रूखे नजर आते हैं। इसलिए रोजाना नहाने के बाद घुटनों पर अच्छी मात्रा में मॉइश्चराइजर लगाएं। आप नारियल तेल, एलोवेरा जेल या बॉडी बटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। स्किन हाइड्रेट रहने से घुटने ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार दिखते हैं। नियमित मॉइश्चराइजिंग करने से धीरे-धीरे डार्कनेस भी कम होने लगती है।

सही आउटफिट और कलर का करें चुनाव

अगर आप घुटनों का कालापन कम दिखाना चाहती हैं, तो आउटफिट का चुनाव स्मार्ट तरीके से करें। न्यूट्रल, डार्क या प्रिंटेड ड्रेस घुटनों पर कम फोकस डालती हैं। वहीं बहुत ज्यादा ब्राइट और शाइनी फैब्रिक डार्क एरिया को ज्यादा हाइलाइट कर सकते हैं। आप नी-लेंथ ड्रेस या फ्लेयर्ड स्कर्ट भी पहन सकती हैं, जिससे स्टाइलिश लुक के साथ कम्फर्ट भी बना रहता है।

ये भी पढ़ें- Old Sofa Makeover Ideas: बिना 1 रुपए खर्च चकाचक दिखेगा पुराना सोफा, 5 तरीकों से करें मेकओवर

स्क्रबिंग से दिखेगी स्किन ज्यादा क्लीन

घुटनों पर जमा डेड स्किन भी कालापन बढ़ाने का कारण बनती है। हफ्ते में 2 बार हल्के स्क्रब से घुटनों की सफाई करें। कॉफी, शहद और चीनी मिलाकर घर पर नेचुरल स्क्रब तैयार किया जा सकता है। इससे डेड स्किन हटती है और स्किन का टेक्सचर बेहतर दिखने लगता है। स्क्रबिंग के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि स्किन ड्राय न हो।

स्टॉकिंग्स और लेग मेकअप भी हैं बेस्ट ऑप्शन

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के स्मूद लेग लुक चाहती हैं, तो स्किन कलर स्टॉकिंग्स पहन सकती हैं। यह घुटनों के कालापन को काफी हद तक छिपा देती हैं और पैरों को एकसमान टोन देती हैं। इसके अलावा लेग हाईलाइटर या शिमर लोशन लगाने से भी स्किन ज्यादा ग्लोइंग और आकर्षक दिखती है। यह ट्रिक खासकर पार्टी और फोटोशूट लुक के लिए काफी पसंद की जाती है।

ये भी पढ़ें- Bangles DIY New Design: बैंगल लगेंगे ब्रांड न्यू, 6 स्टाइल से पुरानी चूड़ियों को करें डेकोर

नियमित देखभाल से मिलेगा नेचुरल ग्लो

घुटनों का कालापन एक दिन में नहीं जाता, इसलिए नियमित देखभाल बहुत जरूरी है। सनस्क्रीन लगाना, ज्यादा रगड़ से बचना और स्किन को हाइड्रेट रखना अच्छे रिजल्ट देता है। अगर आप लगातार इन आसान टिप्स को फॉलो करेंगी, तो धीरे-धीरे घुटनों की स्किन ज्यादा साफ, सॉफ्ट और खूबसूरत दिखने लगेगी।