Dark Underarms Tips: क्या आप भी Dark Underarms साफ करने के लिए नींबू, बेकिंग सोडा या बार-बार स्क्रब करते हैं? एक्सपर्ट के अनुसार ये 3 बड़ी गलतियां त्वचा को और ज्यादा काला व डैमेज कर सकती हैं। जानिए क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए और सही देखभाल का तरीका।
अंडरआर्म्स का काला पड़ना एक आम समस्या है, लेकिन इसे दूर करने के लिए लोग अक्सर इंटरनेट पर बताए गए घरेलू नुस्खों और DIY हैक्स पर भरोसा कर लेते हैं। नींबू, बेकिंग सोडा या बार-बार स्क्रब करने जैसी आदतें कई बार फायदा पहुंचाने के बजाय त्वचा को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। अंडरआर्म्स की स्किन शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में एकस्ट्रा सेंसिटीव होती है, इसलिए यहां किसी भी गलत उपाय का असर जल्दी दिखाई देता है। यदि आप भी डार्क अंडरआर्म्स से परेशान हैं, तो पहले उन गलतियों को जानना जरूरी है जो समस्या को कम करने के बजाय और बढ़ा सकती हैं।
बार-बार रेजर यूज करना
बार-बार रेजर से शेव करने पर स्किन की ऊपरी परत पर लगातार घर्षण होता है। इससे स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है और समय के साथ पिग्मेंटेशन बढ़ने लगता है। यदि शेविंग करनी ही हो, तो साफ और शार्प रेजर का यूज करें तथा शेविंग जेल या क्रीम लगाकर ही शेव करें। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना भी जरूरी है ताकि त्वचा की नमी बनी रहे।
नींबू और बेकिंग सोडा जैसे DIY हैक्स से बचें
कई लोग अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए नींबू, बेकिंग सोडा या दूसरे हार्श घरेलू चीजों का यूज करते हैं। ये चीजें स्किन के नेचुरल pH बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। इससे जलन, लालपन, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सेंसिटीव स्किन पर ऐसे यूज करने से डार्कनेस कम होने के बजाय और बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- मेकअप के बाद होंठों के आसपास दिखता है कालापन? इस वायरल ट्रिक से मिनटों में होगा फिक्स
स्किन को जोर से रगड़ना सही तरीका नहीं
कुछ लोगों को लगता है कि ज्यादा स्क्रब करने से डेड स्किन हट जाएगी और अंडरआर्म्स साफ हो जाएंगे। लेकिन जरूरत से ज्यादा रगड़ने पर स्किन में माइक्रो इंजरी हो सकती है, जिससे पोस्ट-इन्फ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है। हल्के और स्किन के अनुसार सही एक्सफोलिएशन ही बेहतर ऑप्शन माना जाता है।
बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी ट्रीटमेंट न अपनाएं
अगर अंडरआर्म्स की डार्कनेस लंबे समय से बनी हुई है या अचानक बढ़ने लगी है, तो सिर्फ घरेलू नुस्खों पर डिपेंड रहना सही नहीं है। कई बार हार्मोनल बदलाव, इंसुलिन रेजिस्टेंस, कुछ दवाइयों या अन्य मेडिकल कारणों से भी यह समस्या हो सकती है। ऐसे में स्किन एक्सपर्ट सही कारण की पहचान करके सेफ और इफेक्टीव ट्रीटमेंट की सलाह देते हैं। याद रखें, अंडरआर्म्स की स्किन को जोर से घिसने या हार्श प्रोडक्ट लगाने से गोरा नहीं हो सकता। सही देखभाल, पेशेंट और एक्सपर्ट की सलाह ही सेफ तरीका है।
इसे भी पढ़ें- महंगे फेशियल की छुट्टी! घर के इस फेस मास्क से आएगी डायमंड जैसी चमक
