Deo Bottle DIY Crafts: पुरानी डियो और परफ्यूम की बोतलें फेंकने की बजाय उनसे बनाएं खूबसूरत और यूजफुल डेकोरेटिव आइटम। जानें आसान DIY क्राफ्ट आइडियाज जो आपके घर को देंगे नया और क्रिएटिव लुक।

Old Perfume Bottle Reuse Ideas: आप भी परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन जब डियो या परफ्यूम की बोतल खत्म हो जाती है, तो आप इन्हें फेंक देते होंगे, तो आज हम आपको बताते हैं इन्हीं बोतल से आप किस तरह के क्रिएटिव आर्ट और क्राफ्ट बना सकते हैं और घर में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं...

मिनी प्लांटर के रूप में करें इस्तेमाल

खाली पड़ी डियो या परफ्यूम की बोतल से आप मिनी प्लांटर बना सकते हैं। अगर आपके डियो का डिब्बा टिन का है, तो इसे ऊपर से काट के इसमें मिट्टी भरें और छोटे प्लांट्स लगाएं। आप चाहे तो उसके ऊपर पेंट या स्टीकर करके इसे सजा भी सकते हैं। अगर कांच की परफ्यूम की बोतल है, तो उसमें भी आप बिना काटे उसमें मिट्टी या पानी भरें और छोटा मिनी फ्लावर प्लांट्स लगाएं।

और पढ़ें- टूटे हुए प्लास्टिक के टोकरी को फेंके नहीं, इन स्मार्ट तरीकों से करें Reuse

बच्चों के लिए डॉल बनाएं

डियो की पुरानी बोतल का इस्तेमाल करके आप इस तरह का क्यूट सा गुड्डा-गुड्डी भी बच्चों के खेलने के लिए बना सकते हैं। इनके ऊपर रंग बिरंगे कलर करें, इसके ऊपर कुछ डिटेलिंग करें। फेस, पगड़ी, चश्मा लगाए और बच्चों के लिए क्यूट से डॉल बनाएं।

स्टेशनरी होल्डर के रूप में करें इस्तेमाल

रोल ऑन डियो के टॉप का राउंड बाउल निकाल कर आप इसे अच्छी तरह से साफ कर लें, फिर इसमें बच्चों के लिए स्टेशनरी आइटम रखें।

डेकोरेटिव शोपीस बनाएं

पुराने परफ्यूम या डियो की बोतल से आप अपने टेबल के लिए खूबसूरत सा डेकोरेटिव शोपीस भी बना सकते हैं। इसके ऊपर रंग-बिरंगे स्टोन की डिटेलिंग करें। इसे ग्लू की मदद से चिपकाए और एक खूबसूरत सा शोपीस बनाएं।

बाथरूम ऑर्गेनाइज के रूप में करें इस्तेमाल

पुराने डियो या परफ्यूम की बोतल का इस्तेमाल आप बाथरूम में टूथब्रश, मेकअप ब्रश रखने के लिए कर सकते हैं। अगर बोतल का पंप सही है तो आप उसमें साबुन या फिर हैंड वॉश भरकर उसे दोबारा यूज भी कर सकते हैं।