- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- DIY Tokri Shelf For Wall: टोकरी से बनाएं वॉल शेल्फ, स्मॉल प्लांटर रख दें Room को क्लासिक टच
DIY Tokri Shelf For Wall: टोकरी से बनाएं वॉल शेल्फ, स्मॉल प्लांटर रख दें Room को क्लासिक टच
DIY Basket Wall Shelf Idea : सब्जी-फल या फिर गिफ्ट आइटम रखने के लिए हम टोकरी लेकर आते हैं। कुछ दिन में पुराना लगने लगता है और इसे हम फेंक देते हैं। जबकि इससे हम अपने घर को क्लासिक लुक दे सकते हैं। आइए बताते हैं, कैसे।

इन दिनों महंगाई के बीच में DIY और बजट फ्रेंडली आइडियाज काफी ट्रेंड में हैं। लोग आर्ट एंड क्राफ्ट की तरफ मूव कर रहे हैं। अगर आप भी कम खर्च में अपने कमरे या लिविंग रूम को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं, तो टोकरी (Basket) से बना वॉल स्लैब एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इस पर आप छोटे-छोटे प्लांटर्स रखकर अपने रूम को क्लासिक और नेचुरल लुक दे सकते हैं। तो
वुड टोकरी क्लस्टर वॉल शेल्फ
अगर घर में ढेर सार वुड टोकरी ((बास्केट) पड़े हुए हैं, तो उनसे वॉल पर कुछ इस तरह से क्रिएटिविटी कर सकते हैं। आप सारे वुड टोकरी को पहले कलर कर दें। फिर हुक या स्क्रू से इसे दीवार पर कुछ इस तरह के क्लस्टर लुक देते हुए हैंग करें। फिर इसमें फ्लांटर और डेकोर पीस रखकर घर को क्लासिक लुक दें। इस डिजाइन को आप गार्डन एरिया में भी बना सकते हैं।
राउंड शेप स्मॉल एंड बिग साइड टोकरी क्लस्टर शेल्फ
इन दिनों इस तरह के स्लैब काफी ट्रेंड में है। बड़े-छोटी राउंड टोकरी को कुछ इस तरह वॉल पर फिट करें। फिर इसके अंदर आर्टिफिशियल बेल प्लांट रखें। आप चाहें तो इसमें मनीप्लांट या फिर फर्न प्लांट रखकर घर को नेचुरल लुक दे सकते हैं।
हैंगिग टोकरी स्लैब
हैंगिग टोकरी से स्लैब बनाना काफी आसान है। आप बस दीवार पर एक किल ठोंके। फिर उसमें टोकरी को हैंग कर दें। हैंगिग टोकरी को आप कलर भी कर सकते हैं। रूम के कलर के अनुसार उसे कलर करके हैंग करें। फिर बेल प्लांट उसमें रखें।
और पढ़ें: Birthday Mehndi: बर्थ पर हाथों को सजाएं मेहंदी से, बैकहैंड के लिए देखें 7 हिना डिजाइंस
स्मॉल एंड बिग साइज बकेट शेल्फ
यह वॉल डेकोर डिजाइन बेहद यूनिक और नेचुरल वाइब देने वाला है, जिसमें अलग-अलग साइज की टोकरी को दीवार पर आर्टिस्टिक तरीके से सजाया गया है। इन टोकरी में छोटे-छोटे प्लांट्स रखकर ग्रीनरी का खूबसूरत टच दिया गया है, जो पूरे रूम को फ्रेश और क्लासी लुक देता है। साथ ही वुडन डेकोर पीस और नीचे रखे इंडोर प्लांट्स इस सेटअप को और ज्यादा एस्थेटिक बनाते हैं। यह डिजाइन खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो अपने घर में बजट फ्रेंडली और इको-फ्रेंडली डेकोर के जरिए स्टाइलिश बदलाव लाना चाहते हैं।
ध्यान रखने वाली बात
टोकरी स्लैब या शेल्फ बनाते वक्त कुछ बातों को जरूर ध्यान रखें। टोकरी बांस या वुड वाली हो और मजबूती के साथ। इसे पेंट जरूर करें, ताकि इसकी लाइफ बढ़ जाए। दीवार पर मजबूत स्क्रू के साथ इसे हैंग करें। प्लांटर में पानी इसके ऊपर से ना डालें, नहीं तो यह खराब हो सकता है।
और पढ़ें: Plants For Cooling Home: लिविंग रूम में AC बिल आएगा आधा, लगाएं ये 6 कूलिंग इंडोर प्लांट