DIY Flower Ideas in Hindi: घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए वेस्ट चीजों से बनाएं सुंदर फ्लावर क्राफ्ट। नैपकिन, क्लोथ पिन, क्ले बनाएं सुंदर आर्टिफिशियल फूल। एस्थेटिक और यूनिक होम डेकोरेशन आइडियाज।
होम डेकोरेशन में फूलों का सबसे बड़ा महत्व होता है, लेकिन हर रोज ताजे फूल लेने के लिए बाहर जाना और पैसे खर्च करना हर किसी के बजट में नहीं होता है। ऐसे में घर की वेस्ट चीजों को यूजबल बनाते हुए तैयार करें सुंदर से फ्लावर्स, जो न केवल एस्थेटिक लुक देने के साथ कभी खराब भी नहीं होते। इन्हें आप लीविंग रूम, हॉल या फिर कमरे की सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इस आर्टिकल में देखें 5 आसान फूल बनाने के आइडियाज।


नैपकिन फ्लावर
नैपकिन का यूज हर घर में होता है। इसकी मदद से भी सुंदर से फूल बनाए जा सकते हैं। सबसे पहले नैपकिन को थोड़ा सा स्क्रंच करके कलरस्प्रे से पेंट कर दें। इसके लिए अलग-अलग रंगों का यूज करें। अब कैंची की मदद से इन्हें फ्लावर शेप में कांटकर लेयर बनाएं और ग्लू से चिपका दें। पंखुड़ी के लिए जूस स्ट्रॉ इस्तेमाल कर सकती हैं। आखिर में किसी भी ग्लास जार या प्लास्टिक के डिब्बे में सजाकर डेकोरेट करें।
क्लोथ पिन फ्लावर
यह सबसे यूनिक और आसान DIY Ideas है, जहां आप कपड़े सुखाने वाली चिमटियों से सुंदर फ्लावर बना सकती हैं। इसके लिए जरूरी सामाग्री है- कलरफुल क्लोथ पिन, कार्डबोर्ड, छोटे-बड़े बटन, सुंदर सी लेस पौधे की पतली सी लकड़ी और कैंची। कार्डबोर्ड को गोल काटकर चारों तरफ चिमटियों को क्लिप कर दें। बीच में भरा या काला बटन चिपकाएं। स्लीक वुडन स्टिक पर हरा पेंट कर स्टिक से फूलों को चिपकाएं। आखिर में जूट की रस्सी सो बनाकर लुक कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें-New False Ceiling Design: प्रीमियम फिनिश का नूरानी जादू, जाल वर्क फॉल सीलिंग डिजाइन

बटन फ्लावर प्लांटर
यूनिक और क्यूट लुक देने वाले बटन फ्लावर सेंटर टेबल पर बहुत सुंदर लगते हैं। इसे बनाने के लिए अलग-अलग रंगों के बटन, पतली सी तार, और छोटी कांच की शीश चाहिए। एक तार का टुकड़ा लें, बटन को उसमें डालकर नीचे से वायर ट्विस्ट कर दें। चाहें तो छोटा-बड़ा करके बटन संग लेयर बना सकते हैं। इन्हें एक साथ धागे या रस्सी से बांधकर किसी भी छोटे जार में सजा दें।
ये भी पढ़ें- Shuttlecock Makeover: 10 रु. की शटलकॉक से होम डेकोर, घर पर बनाएं खूबसूरत DIY आइटम
क्ले फ्लावर आइडियाज
अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो Air Dry Clay से फ्लावर बनाएं। क्ले की मदद से छोटी-छोटी गोलियों बनाएं और 5 को एक साथ जोड़कर फूल काआकार दें। बीच में रंग की गोली रखकर हल्का से दबा दें। अ इन्हें पेड़ की सूखी टहनी पर जगह-जगह ग्लू की मदद से चिपका दें। आप इसे कांच के सुंदर फूलदान में रख दें।
पिस्ता के छिलकों से क्राफ्ट
पिस्ता के छिलकों से फूल बनाने का तरीका बेस्ट आउट ऑफ वेस्ड आइडिया है। कार्डबोर्ड से छोटा गोला टुकड़ा काट लें। बीच में ग्लू लगाकर ब्राउन रंग की क्ले लगाएं। अब छिलकों को किनारों से चिपकाना शुरू करें। एक लेयर पूरी होने के बाद दूसरी लेयर चिपकाएं ताकि फूल भरा दिखे। अब इनमें हल्का नारंगी या पीला शेड दें। फूल के पीछे एक लकड़ी की स्टिक चिपकाकर फूल कंप्लीट करें।
