- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Toy Upcycling DIY: बच्चों के पुराने खिलौने नहीं बेकार, मोडिफिकेशन के साथ बनाएं घर का क्यूट डेकोरेशन पीस
Toy Upcycling DIY: बच्चों के पुराने खिलौने नहीं बेकार, मोडिफिकेशन के साथ बनाएं घर का क्यूट डेकोरेशन पीस
DIY Toy Reuse Idea: बच्चों के पुराने खिलौने अक्सर कोने में रखे रहते हैं। कुछ तो टूटने के बाद बेकार लगते हैं और उसे उठाकर कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन हम अगर क्रिएटिविटी के साथ इसका इस्तेमाल करें, तो यह सुंदर डेकोर पीस में बदल जाते हैं।

आजकल DIY होम डेकोर और अपसाइक्लिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। लोग पुराने सामान को नया लुक देकर घर को यूनिक और एस्थेटिक बना रहे हैं। अगर आपके घर में भी पुराने टेडी, कार, डॉल या बिल्डिंग ब्लॉक्स पड़े हैं, तो उन्हें स्टाइलिश होम डेकोर आइटम में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और शानदार आइडियाज।

खिलौनों से बनाएं वॉल आर्ट
घर में पड़े छोटे-छोटे खिलौनों को जोड़कर एक फ्रेम पर चिपाकर 3 D वॉल आर्ट तैयार कर सकती है। इसे आप बच्चों के कमरे या फिर लिविंग एरिया में लगाकर खूबसूरत लुक क्रिएट कर सकती हैं।
डॉल से बनाएं फ्लावर पॉट
पुरानी डॉल के ऊपरी हिस्से को हटाकर उसमें छोटे प्लांट लगाए जा सकते हैं। यह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। सक्यूलेंट, मनी प्लांट, मिनी कैक्टस जैसे प्लांट इसमें लगाएं। ये काफी यूनिक लुक क्रिएट करता है।
और पढ़ें: Leaf Toe Rings: लीफ चांदी की बिछिया, गृह प्रवेश में गृहणी के लिए 6 परफेक्ट डिजाइंस
टेडी बियर से बनाएं कुशन डेकोर
टेडी बियर ऐसा कोई घर नहीं होता, जहां ना हो। बड़े -छोटे टेडी बियर अगर आपके भी घर में धूल खा रहे हैं, तो फिर इसे मोडिफाई करें। पुराने टेडी बियर को काटकर या रीस्टाइल करके कुशन कवर पर सजाया जा सकता है। यह बच्चों के कमरे को बेहद प्यारा लुक देगा।
बिल्डिंग ब्लॉक्स से फोटो फ्रेम
घर में बच्चों के बहुत सारे लेगो या बिल्डिंग ब्लॉक्स पड़े रहे हैं। इनके ढेर को देखकर गुस्सा भी आता है। लेकिन आप इससे फोटो फ्रेम बना सकती हैं। लेगो या बिल्डिंग ब्लॉक्स को जोड़कर यूनिक फोटो फ्रेम बनाया जा सकता है। यह बच्चों की यादों को और भी खास बना देगा।
टॉय कार से बनाएं पेन स्टैंड
पुरानी टॉय कार को रंग-बिरंगे पेंट से नया लुक दें और उसके ऊपर छोटा कंटेनर लगाकर पेन स्टैंड बना लें। यह बच्चों के स्टडी टेबल को क्यूट और क्रिएटिव लुक देगा।
Gajra Hairdo: मदर्स डे पर मां को करें रेडी, गजरा से सजाएं उनके बाल