How To Curl Hair Without Curling Iron: बिना कर्लिंग मशीन के बालों को कर्ल कैसे करें ? यहां जानें कैसे आप स्ट्रेटनर की हेल्प से भी यह काम मिनटों में कर सकते हैं। आसान हैक से पाएं खूबसूरत बाउंसी हेयरस्टाइल।
किसी फंक्शन में जाने से पहले महिलाएं तरह-तरह की तैयारियां करती हैं। आउटफिट से लेकर ज्वेलरी और फुटवियर तक सब खास होता है, लेकिन आज भी ज्यादातर लोग हेयरस्टाइल को इग्नोर कर देते हैं। किसी के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता तो किसी का बजट एलाऊ नहीं करता है। ऐसे में ऐसा क्या किया जाए तो बालों को सेटल भी दिखाए और कमाल का लुक भी दे। बालों को कर्ल करने के लिए कर्लिंग हीटर नहीं है तो परेशान होने की बजाय स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से भी बालों को खूबसूरत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस कमाल की ट्रिक के बारे में।
बिना कर्ल के बल कैसे कर्ली बनाएं ?
सबसे पहले बालों को अच्छे सुलझाकर कंघी करें। अब सामने या साइड के बालों का एक छोटा सा हिस्सा लें और इसे चम्मच की मदद से रोल कर लें। ध्यान रहे इस दौरान बाल उलझे नहीं होने चाहिए।
अब हेयर स्ट्रेटनर को हल्का गर्मा करें और चम्मच में रोल किए हुए बालों पर कुछ सेकेंड के लिए धीरे से दबाकर छोड़ दें। चम्मच की वजह से गर्मी स्कैल्प तक नहीं पहुंचेगी और बाल सेफ रहेंगे।
स्ट्रेटनर हटाने के बाद, चम्मच को धीरे से निकाल लें और उस कर्ल को बॉबी पिन की मदद से सिर पर सेट कर दें। इस तरह आप पूरे बाल को कर्ल करके छोड़ दें। यह ट्रिक किसी भी आउटफिट के साथ मिनटों में हेयरस्टाइल तैयार कर देगी।
ये भी पढ़ें- बारिश में बीज नहीं कटिंग से उगाएं पौधे, गुलाब-मोगरा से मनी प्लांट तक 35 पौधों की लिस्ट
ये भी पढ़ें- फैशन संग स्टाइल का मेल, देखें ट्रेंडी इयररिंग्स की लेटेस्ट रेंज
कर्ल हेयर हैक की खासियत ?
- जब आपके पास तैयार होने के लिए 10-15 मिनट का समय हो तो यह सबसे आसान तरीका है, जिससे बालों को सजाया जा सकता है
- चम्मच के हैंडल का शेप बालों को एकदम परफेक्ट और बाउंसी बनाता है
- यह पॉकेट फ्रेंडली हैक है जो महंगे कर्लिंग आयरन का खर्चा बचाता है
सोर्स- इंस्टाग्राम
