Eyebrow Dandruff: आइब्रो में डैंड्रफ एक आम लेकिन अक्सर नज़रअंदाज़ की जाने वाली समस्या है, जो अक्सर रूखी त्वचा के कारण नहीं, बल्कि फंगल इन्फेक्शन या स्किन ऑयल्स में असंतुलन के कारण होती है। 

Silver Temple Earrings: क्या आपको भी अपनी आइब्रो पर सफेद पपड़ी दिखती है? लोग अक्सर इसे सूखी त्वचा समझ लेते हैं, लेकिन असल में यह डैंड्रफ होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आइब्रो पर दिखने वाली सफेद पपड़ी अक्सर सूखी त्वचा के कारण नहीं, बल्कि डैंड्रफ या हल्के यीस्ट इन्फेक्शन के कारण होती है। तो, अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं:-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आइब्रो में डैंड्रफ क्यों होता है? 

डैंड्रफ सिर्फ सिर तक ही सीमित नहीं है। यह कहीं भी हो सकता है जहां बालों के रोम होते हैं, चाहे वह सिर हो या आइब्रो। ठंडा और सूखा मौसम, कठोर फेस वॉश या मेकअप प्रोडक्ट्स, एलर्जी, और त्वचा के नेचुरल तेल के बैलेंस में गड़बड़ी इसके आम कारण हैं।

ये भी पढे़ं- Skincare Routine Ideas: 4-स्टेप स्किन केयर, हर उम्र के लिए सबसे सस्ते

आइब्रो के डैंड्रफ से कैसे छुटकारा पाएं

  • बादाम का तेल - बादाम का तेल आइब्रो के डैंड्रफ से राहत पाने के लिए एक असरदार घरेलू उपाय है। थोड़ा गर्म बादाम का तेल लें और सोने से पहले इसे अपनी आइब्रो पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे न सिर्फ पपड़ी कम होती है, बल्कि आइब्रो के बाल मजबूत होते हैं और बालों का झड़ना भी रुकता है। सुबह अपना चेहरा धो लें।
  • एलोवेरा जेल - एलोवेरा जेल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एलोवेरा जेल को अपनी आइब्रो पर लगाएं और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके एंटी-फंगल गुण आइब्रो में खुजली और पपड़ी को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • नीम का तेल - नीम का तेल अपने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। आइब्रो पर थोड़ी मात्रा में नीम का तेल लगाने से धीरे-धीरे डेड स्किन और डैंड्रफ की पपड़ी साफ हो जाती है। इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

ये भी पढे़ं- बैठने के साथ घर के बिखरे सामान होंगे स्टोर, लिविंग रूम के लिए चुनें 5 स्टोरेज वाले सोफा सेट