MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • इस तरह लगाने के बाद चुटकियों में सूख जाएगी नेल पेंट, बस ट्राई करें ये 5 सिंपल हैक्स

इस तरह लगाने के बाद चुटकियों में सूख जाएगी नेल पेंट, बस ट्राई करें ये 5 सिंपल हैक्स

लाइफस्टाइल डेस्क : हर दिन बदल-बदल के नेल पॉलिश लगाना तो हर लड़की को पसंद होता है लेकिन नेल पेंट लगाने के बाद इसे सूखने में 10 से 15 मिनट लगते हैं और कई लगाने के बाद ये बिगड़ जाती है। ऐसे में हम आपको बताते हैं नेल पेंट को झटपट सुखाने के 5 तरीके... 

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Feb 01 2023, 03:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : google

महिलाओं के नाखूनों में जब तरह-तरह के रंग लगते हैं तो यह उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन नेल पॉलिश लगाने के बाद जो इंतजार करना पड़ता है वह बड़ा ही बोरिंग होता है, क्योंकि हम उस समय कुछ काम भी नहीं कर पाते और गलती से अगर कुछ छू लिया तो नेल पेंट खराब हो जाती है। ऐसे में नेल पेंट को सुखाने के लिए आप बेबी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब आप हाथों या पैर में नेल पेंट लगाएं तो इसके बाद एक ड्रॉपर की मदद से थोड़ा सा बेबी ऑयल लगा लें। इससे आपके नाखून में लगी नेल पेंट बहुत जल्दी सूख जाएगी।

26
Image Credit : google

आजकल मार्केट में कई क्विक ड्राई टॉप कोट लिक्विड नेल पेंट सुखाने को सुखाने के लिए मिलते हैं। इसे आप आसानी से किसी भी कॉस्मेटिक शॉप से खरीद सकते हैं। बस इसे लगाने के लिए आप नेल पेंट का एक कोट लगाएं और उसके ऊपर तुरंत ही यह क्विक ड्राई टॉप कोट लगा लें। इससे आपकी नेल पेंट बहुत जल्दी सूख जाएगी।

36
Image Credit : google

नेल पेंट को जल्दी सुखाने के लिए एक इजी हैक हेयर ड्रायर भी है। इससे आपकी नेल पेंट बहुत जल्दी सूख जाती है। बस आप हाथों में नेल पेंट लगा लें और कूल एयर मोड पर हेयर ड्रायर से हवा आने दें। इससे आपके नाखून जल्दी सूख जाएंगे।
 

46
Image Credit : google

नेल पेंट को जल्दी सुखाने के लिए बर्फ का पानी भी बहुत कारगर होता है। बस आप एक कटोरे में ठंडा पानी लें और इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दें। जैसे ही आप नेल पेंट लगाएं बस कुछ मिनट के लिए अपने हाथों को इसमें डाल दें। आप देखेंगे की कुछ ही मिनटों में आपकी नेल पेंट सूख जाएगी।
 

56
Image Credit : google

अगर आपके पास हेयर स्प्रे है तो अपने नाखूनों पर नेल पेंट लगाने के बाद जल्दी से हेयर स्प्रे कर लें। यह भी नेल पॉलिश को तेजी से सुखाने में मदद करता है।

66
Image Credit : google

अगर आप क्विक ड्राई नेल पेंट की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हमेशा मैट फिनिश नेल पेंट चुननी चाहिए। ये नेल पेंट जल्दी सूख जाती है और काफी समय तक हाथ या पैर पर लगी भी रहती है। 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
50+ Maha Shivratri Wishes: शिव की महिमा होगी अपार..फैमिली और फ्रेंड्स को भेजें 50 से ज्यादा मैसेज, कोट्स और विशेज
Recommended image2
Saree Style Ideas: 5 स्टाइल में पहनें साड़ी, शादी बाद ननद करेगी तारीफ
Recommended image3
Singles Awareness Day: सिंगल हैं तो क्या हुआ? इन 4 तरीकों से एंजॉय करें अकेलापन
Recommended image4
बजट छोटा-प्यार बड़ा, नानी-दादी की सादगी पर फबने वाली 6 बेस्ट साड़ियां
Recommended image5
Indoor Plants Wooden Planter: इंडोर प्लांट के लिए 7 वुडन प्लांटर, 1K में सजाएं मॉडर्न होम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved