Top 5 Happiest Country: दुनिया में सैकड़ों देश हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि सबसे खुशहाल देश कौन सा है।वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट 2025 ने इसे लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें फिनलैंड दुनिया के सबसे खुशहाल देश होने का गौरव दोबारा पाया है।

Top 5 Happiest Country: एक देश की तरक्की वहां की आबादी की खुशहाली पर तय होती है। फिनलैंड दुनिया की सबसे खुशहाल देशों में अपनी बादशाहत बरकार रखे हुए हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू रिपोर्ट 2025 ( World Population Review Report 2025) ने लिस्ट जारी करके बताया कि किस-किस देश की आबादी खुशहाल है। फिनलैंड के बाद डेनमार्क का स्थान हैं। आइए जानते हैं भारत की क्या स्थिति है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नंबर 1-फिनलैंड (Finland)

फिनलैंड लगातार कई सालों से खुशहाली की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, विशेषकर नॉर्दर्न लाइट्स, शांत वातावरण और बैलेंस लाइफस्टाइल लोगों को मानसिक रूप से संतुलित और खुश रखती है।

नंबर 2-डेनमार्क (Denmark)

डेनमार्क सामाजिक समानता, मजबूत वेलफेयर सिस्टम और हाई परचेजिंग पावर के लिए जाना जाता है। यहां के नागरिक खुद के जीवन निर्णयों को स्वतंत्र रूप से लेने में सक्षम हैं।

नंबर 3- आइसलैंड (Iceland)

आइसलैंड की गिनती दुनिया के सबसे सुंदर देशों में होती है, जहां ज्वालामुखी, ग्लेशियर और शानदार झरने जैसे प्राकृतिक दृश्य लोगों को सुकून देते हैं। खुशहाली में यह देश नंबर 3 पर है।

नंबर 4- स्वीडन (Sweden)

स्वीडन को खुशहाली में टॉप-4 में जगह मिली है। स्वीडन इनोवेटिव डिजाइन, प्राकृतिक सौंदर्य और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के कारण सबसे हैप्पीएस्ट मुल्क में से एक है।

नंबर5- इज़राइल (Israel)

गाजा संघर्ष के बीच भी इज़राइल ने 5वां स्थान पाया है, जो इसके नागरिकों की जीवन संतोष, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को दिखाता है।

भारत का कौन सा है स्थान

इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत 126वें स्थान पर है। भारत की रैंकिंग में कई सामाजिक और इनवर मेंटल चैलेंज का प्रभाव देखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह रैंकिंग 6 केटेगरी पर पर बेस्ड है-

1.प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP)

2. सोशल सपोर्ट

3. स्वस्थ जीवन प्रत्याशा

4. जीवन के निर्णय लेने की स्वतंत्रता

5. जनता की उदारता

6. देश में आंतरिक और बाहरी भ्रष्टाचार की धारणा

टॉप 5 देशों की आबादी

बता दें कि भारत की आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन जिन देशों ने टॉप 5 में जगह बनाई है वहां कि आबादी बहुत कम है। जैसे फिनलैंड की आबादी 55 लाख है। वहीं डेनमार्क की 59 लाख। आइसलैंड की 3.75 लाख, स्वीडन की 1 करोड़ और इजराइल की पॉपुलेशन 91 लाख है। आबादी भी खुशहाली का फैक्टर हो सकती है। आपका क्या ख्याल है।