Floor Cooling Tricks: गर्मियों में फर्श को ठंडा रखने के लिए पोछे के पानी कौन सी चीजें मिलानी चाहिए? फर्श को ठंडा रखने का सही तरीका क्या है? बर्फ और नमक मिला ठंडा पानी फर्श की गर्मी कम करने में किस तरह मदद करता है?
पूरे उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी प्रचंड स्तर पर है। गर्म हवा और चिलचिलाती धूप की वजह से घर के अंदर की दीवारे और फर्श भी आग फेंक रहे हैं। ऐसे घर में रहने से मन में बैचनी बनी रहती है। हम दिन भर एसी चलाकर रूम को ठंडा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो हमारी जेब और सेहत दोनों पर भारी पड़ रहा है। लेकिन हम कुछ देसी जुगाड़ से कमरे का फर्श ठंडा रख सकते हैं। पोछा लगाने के दौरान कुछ देसी उपाय करना होगा, तो चलिए बताते हैं, इसके बारे में।

पोछे के पानी में मिलाएं बर्फ, नमक और फिटकरी
फर्श को ठंडा रखने के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद बर्फ, नमक और फिटकरी इस काम को आसान बना सकते हैं। इन तीन चीजों को पोछे के पानी में मिलाने से फर्श की गर्मी कम महसूस हो सकती है और घर में ठंडक का एहसास बढ़ सकता है।
ऐसे तैयार करें ठंडा पोछा वाला पानी
सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसमें थोड़ा नमक मिला दें। इसके बाद इस पानी को फ्रीजर में रखकर बर्फ बनने दें। जब बर्फ तैयार हो जाए तो उसे पोछा लगाने वाली बाल्टी के पानी में डाल दें। इससे पानी काफी ठंडा हो जाएगा। अब इसी पानी से फर्श साफ करें।
फिटकरी बढ़ा सकती है ठंडक का असर
बेहतर परिणाम के लिए पोछे के पानी में फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा भी डाल सकते हैं। माना जाता है कि फिटकरी फर्श पर नमी को कुछ समय तक बनाए रखने में मदद करती है, जिससे ठंडक का एहसास देर तक बना रह सकता है। इसके साथ ही नमक और फिटकरी का मिश्रण फर्श को कीटाणुरहित (Disinfected) रखता है।
दिन में कब लगाएं पोछा?
अगर घर में ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है तो दोपहर के समय ठंडे पानी से पोछा लगाना अधिक फायदेमंद हो सकता है। जरूरत पड़ने पर दिन में दो से तीन बार यह प्रक्रिया दोहराई जा सकती है।
पोछा लगाते समय रखें यह जरूरी ध्यान
अक्सर लोग पोछा लगाने के तुरंत बाद पंखा तेज कर देते हैं ताकि फर्श जल्दी सूख जाए। लेकिन ऐसा करने से ठंडे पानी का असर कम समय तक ही रहता है। इसलिए पोछा लगाने के बाद कुछ देर के लिए पंखे की स्पीड कम रखें या बंद कर दें, ताकि फर्श पर बनी ठंडक ज्यादा देर तक बनी रहे।
संतरा का छिलका नहीं है कचरा, बालकनी गार्डन को इन 3 तरीकों से रखेगा हरा-भरा
बर्फ और नमक वाला पानी क्यों है असरदार?
जब ठंडा पानी गर्म फर्श के संपर्क में आता है तो वह उसकी गर्मी को अवशोषित करने लगता है। इससे फर्श का तापमान कुछ समय के लिए कम महसूस होता है और कमरे में ठंडक का एहसास बढ़ सकता है। यही वजह है कि बर्फ और नमक मिला पानी गर्मी के दिनों में राहत देने वाला आसान घरेलू उपाय माना जाता है।
और पढ़ें: Cockroach Milk: गाय के दूध से 4 गुना ज्यादा प्रोटीन! इतना पावरफुल होता है कॉकरोच मिल्क
