- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- French Manicure: केवल ₹20 में मिलेंगे फ्रेंच सॉफ्ट हैंड, करें ये मेनीक्योर
French Manicure: केवल ₹20 में मिलेंगे फ्रेंच सॉफ्ट हैंड, करें ये मेनीक्योर
₹20 French Manicure Hack: पार्लर में फ्रेंच मेनीक्योर करवाने का खर्च 500 से 1000 रुपए तक आ सकता है। लेकिन घर पर आप सिर्फ ₹20 से ₹30 की चीजों से आसानी से फ्रेंच मेनीक्योर जैसा ग्लो और सॉफ्टनेस पा सकती हैं। आइए जानें कैसे-

फ्रेंच मेनीक्योर की खासियत
French Manicure हाथों को सॉफ्ट, साफ और एलीगेंट लुक देता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बिना पार्लर जाए, घर पर ही बहुत कम खर्च में किया जा सकता है। यह नेल्स को नेचुरल, क्लीन और शाइनी लुक देता है, जो हर मौके पर अच्छा लगता है।

कैसे करें फ्रेंच मेनीक्योर?
सबसे पहले पुराने नेल पेंट को रिमूवर से साफ कर लें। अब हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड साबुन या फेस वॉश मिलाएं। चाहें तो इसमें बेकिंग सोडा और नींबू भी डाल सकती हैं। अब अपने हाथों को 5 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें। इससे क्यूटिकल्स सॉफ्ट हो जाते हैं और आसानी से साफ हो जाते हैं। 5 से 10 मिनट बाद क्यूटिकल्स आसानी से निकल जाएंगे। इन्हें हल्के हाथों से साफ कर लें। अब नेल फाइलर की मदद से नाखूनों को राउंड या स्क्वायर शेप दें। ध्यान रखें कि फ्रेंच मेनीक्योर छोटे और साफ नाखूनों पर ज्यादा अच्छा लगता है।
हाथों को स्क्रब करें
चीनी, कॉफी और थोड़ा सा शहद मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इससे हाथों को हल्के हाथों से मसाज करें और 5 से 7 मिनट तक छोड़ दें। इससे डेड स्किन हट जाएगी और हाथों में नेचुरल ग्लो आ जाएगा।
नेल पेंट लगाएं
फ्रेंच मेनीक्योर में नेल पेंट बहुत सिंपल और एलीगेंट होती है। नेल्स के ऊपर वाले हिस्से पर टेप लगाएं, ताकि सिर्फ टिप बाहर दिखें। अब सफेद नेल पेंट से टिप्स पर पतली लाइन बनाएं। इसके ऊपर ट्रांसपेरेंट या हल्का पिंक कोट लगा दें। इससे नेल्स काफी शाइनी और क्लीन दिखते हैं।
फाइनल टच
फ्रेंच मेनीक्योर करने के बाद 15 मिनट तक हाथों पर पानी न लगने दें। नेल पेंट लगाने से पहले नेल्स पर हल्की पेट्रोलियम जेली लगा लें। इससे नाखून खराब नहीं होते। आखिर में हाथों को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें, ताकि वे लंबे समय तक सॉफ्ट और खूबसूरत दिखें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.