Friendship Day 2026: फ्रेंडशिप डे 2026 पर अपने खास दोस्त को बिना ज्यादा खर्च किए शानदार सरप्राइज दें। पर्सनलाइज्ड मग, स्टाइलिश ब्रेसलेट, इनडोर प्लांट और मिनी गिफ्ट हैम्पर जैसे 5 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज आपकी दोस्ती को और भी यादगार बना सकते हैं।

Friendship Day Gifts for Friends: दोस्ती ऐसा रिश्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ के सिर्फ प्यार, भरोसे और साथ पर टिका होता है। यही वजह है कि हर साल फ्रेंडशिप डे दोस्तों को खास महसूस कराने का बेहतरीन मौका लेकर आता है। अगर आप भी अपने बेस्ट फ्रेंड को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो यादगार होने के साथ आपकी जेब पर भी भारी न पड़े, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह कई ऐसे स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली गिफ्ट्स मिल जाते हैं, जो लड़के और लड़कियों दोनों के लिए परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 शानदार गिफ्ट आइडियाज।

पर्सनलाइज्ड मग या फोटो फ्रेम

अगर आप अपने दोस्त को इमोशनल और यादगार गिफ्ट देना चाहते हैं, तो पर्सनलाइज्ड मग या फोटो फ्रेम एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें आप अपनी पसंदीदा तस्वीर या कोई खास मैसेज प्रिंट करवा सकते हैं। यह गिफ्ट कम बजट में मिल जाता है और हर बार इस्तेमाल करने पर दोस्त आपकी याद जरूर करेगा।

स्टाइलिश की-चेन या फ्रेंडशिप ब्रेसलेट

छोटा लेकिन खास गिफ्ट देना चाहते हैं, तो ट्रेंडी की-चेन या फ्रेंडशिप ब्रेसलेट चुन सकते हैं। आजकल नाम, राशि या इनिशियल वाले कस्टमाइज्ड की-चेन और मिनिमल डिजाइन वाले ब्रेसलेट काफी ट्रेंड में हैं। ये लड़के और लड़कियों दोनों के लिए अच्छे विकल्प हैं और कम कीमत में आसानी से मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें- ऑफिस से संसद तक छा जाता है इन साड़ियों का जलवा, महिला MLA भी करती हैं सबसे ज्यादा पसंद

नोटबुक, प्लानर या स्टेशनरी गिफ्ट सेट

अगर आपका दोस्त पढ़ाई करता है या ऑफिस में काम करता है, तो एक प्रीमियम नोटबुक, डेली प्लानर या स्टेशनरी गिफ्ट सेट बेहद उपयोगी रहेगा। आकर्षक डिजाइन और अच्छी क्वालिटी वाले ये गिफ्ट देखने में भी शानदार लगते हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में काम भी आते हैं।

इनडोर प्लांट या मिनी सक्युलेंट

दोस्त को कुछ अलग और लंबे समय तक याद रहने वाला गिफ्ट देना चाहते हैं, तो इनडोर प्लांट या मिनी सक्युलेंट एक शानदार आइडिया है। स्नेक प्लांट, जेड प्लांट या सक्युलेंट जैसे छोटे पौधे घर और ऑफिस की सुंदरता बढ़ाने के साथ पॉजिटिव माहौल भी बनाते हैं। यह गिफ्ट पर्यावरण के प्रति आपकी सोच भी दर्शाता है।

ये भी पढे़ं-मैचिंग ब्लाउज से आगे बढ़ा फैशन ! ये 8 डिजाइन हर साड़ी पर देंगे स्टाइलिश लुक

चॉकलेट, सेल्फ-केयर या मिनी गिफ्ट हैम्पर

अगर आप कई छोटी-छोटी चीजों को मिलाकर सरप्राइज देना चाहते हैं, तो मिनी गिफ्ट हैम्पर तैयार करें। इसमें चॉकलेट, फेस मास्क, कॉफी, सुगंधित मोमबत्ती, लिप बाम, परफ्यूम या पसंदीदा स्नैक्स शामिल कर सकते हैं। यह पर्सनल टच वाला गिफ्ट कम बजट में भी बेहद खास महसूस कराता है और दोस्त के चेहरे पर मुस्कान ले आता है।