Ganesh Chaturthi Wishes Shayari Quotes in Hindi: गणेश चतुर्थी पर परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें गणपति बप्पा के आशीर्वाद से भरे 30 खूबसूरत शुभकामना संदेश और भक्तिमय शायरियां।

Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi: गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को है। इस खास मौके पर लोग बप्पा की पूजा करने के साथ अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपनों को भगवान गणेश के आशीर्वाद से भरे खूबसूरत संदेश भेजना चाहते हैं तो यहां देखें गणेश चतुर्थी की 30 स्पेशल शुभकमानाएं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं परिवार के लिए

  • गणपति बप्पा मोरया। बप्पा का आशीर्वाद हमारे परिवार पर हमेशा बना रहे और घर में सुख, शांति व समृद्धि आए। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
  • विघ्नहर्ता गणेश जी आपके जीवन के सभी संकट दूर करें और खुशियों से भर दें। गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं।
  • बप्पा के आगमन से हमारे घर में खुशियां, प्रेम और सकारात्मकता बनी रहे। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई।
  • गणेश जी आपके परिवार को सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद दें। गणेश चतुर्थी मंगलमय हो।
  • जहां हों गणपति बप्पा, वहां खुशियां ही खुशियां हों। हमारे परिवार पर बप्पा की कृपा हमेशा बनी रहे। गणेश चतुर्थी की मंगल कामनाएं।
  • बप्पा आपके घर में सुख समृद्धि लाएं और हर मनोकामना पूरी करें। गणपति बप्पा मोरया।
  • गणेश जी की कृपा से घर का हर दिन खुशियों से भरा रहे और हर मुश्किल आसान हो। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
  • प्रथम पूज्यनीय गणेश जी हमारे परिवार को प्रेम , शांति और समृद्धि से भर दें। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई।
  • बप्पा का आशीर्वाद हमारे घर परिवार पर बनी रहे और जीवन में कभी खुशियों की कमी ना हो। शुभ गणेश चतुर्थी।
  • गणपति बप्पा आपके जीवन से सभी विघ्न हर लें और सफलता के नए रास्ते खोलें। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।

रिश्तेदारों के लिए गणेश चतुर्थी की खास विशेष

  • गणपति बप्पा आपके जीवन में सुख शांति और सौभाग्य लेकर आएं। आपको और आपके पूरे परिवार को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • बप्पा की कृपा से आपके घर में हमेशा खुशियों का दीप जलता रहे। गणेश चतुर्थी की बधाई।
  • विघ्नहर्ता गणेश जी आपकी सभी कष्ट दूर करें और जीवन को खुशियों से भर दें। गणेश चतुर्थी आपके लिए मंगलमय हो।
  • गणपति बप्पा आपके परिवार को निरोगी, सुख और समृद्ध रखे। आपको सपरिवार गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
  • गणेश जी का आशीर्वाद आपके जीवन में नई उम्मीद, नई खुशियां, नई सफलता लेकर आए। गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई।

ये भी पढ़ें- बप्पा के लिए घर में सजावट, 5 डेकोरेशन देख कहेंगे वाह

ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी 2026 के लिए 10 शानदार सजावट आइडिया, घर पर करें ट्राई

गणेश चतुर्थी पर भेजें भक्तिमय शायरियां

  • दिल में भक्ति होठों पर नाम हो, गणपति बप्पा का हर पल ध्यान हो
  • दूर हो जीवन के सारे विघ्न, हर दिन खुशियों से भरा मुकाम हो
  • गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
  • बप्पा आए खुशियां लाए, हर चेहरे पर मुस्कान सजाए
  • दूर करें सारे दुख और विघ्न, जीवन में नई उम्मीद जगाए
  • गणपति बप्पा मोरया।
  • रिद्धि सिद्धि के दाता है, गणपति सबके भाग्य विधाता है
  • जिस पर हो बप्पा की कृपा, उसके जीवन में खुशियां आए ।
  • माथे पर सिंदूर सजे, मोडक से भोग लगाया जाए
  • गणपति बप्पा के आशीर्वाद से हर घर खुशियों से भर जाए।
  • ना कोई चिंता ना कोई गम हो, बप्पा की कृपा हर कदम पर हो
  • सुख समृद्धि से भरा रहे जीवन, हर दिन खुशियों का संगम हो।
  • विघ्नहर्ता जब साथ हो तुम मुश्किलें भी आसान हो
  • बप्पा की कृपा बनी रहे हर सपने हकीकत के समान हो।
  • बप्पा की भक्ति में रंग जाए मन, खुशियों से महक उठे जीवन
  • गणपति जी का आशीर्वाद मिले, सफल हो हर काम और प्रयोजन।
  • गणपति बप्पा घर में आए, सुख समृद्धि अपने संग लाए
  • हर दुख दर्द को दूर भगाकर, जीवन में खुशियों के रंग सजाए।
  • गणेश जी का नाम लो, दिल से उनका ध्यान करो
  • हर मुश्किल को भूल जाओ, बप्पा पर पूरा विश्वास करो।
  • जिस घर में गणपति का वास हो, वहां खुशियों का उजास हो
  • बप्पा की कृपा बनी रहे, हर दिन आपके मंगलमय एहसास हो।
  • मोदक की मिठास हो, भक्ति का एहसास हो
  • गणपति बप्पा की कृपा से हर दिन आपका खास हो।
  • बप्पा का नाम लेते ही मन को सुकून मिल जाता है
  • जिसे मिल जाए उनका आशीर्वाद उसका जीवन संवर जाता है।
  • सज गया है आज हर द्वार, आए हैं गणपति विघ्नहर्ता
  • खुशियों से भर दे सब का जीवन, बप्पा है सबके पालनकर्ता ।
  • गणपति की भक्ति में खो जाएं, सारे गम हम भूल जाएं
  • बप्पा का आशीर्वाद मिले ऐसा, हर कदम पर सफलता पाएं।
  • हे गणपति महाराज रखना सब पर अपना हाथ
  • सुख शांति और समृद्धि देना, हर पल रहना सबके साथ।