How to clean glass utensils: कांच के बर्तनों पर जमी चिकनाई, मसालों के दाग और पानी के निशान हटाने के लिए अपनाएं 4 आसान सफाई ट्रिक। गुनगुने पानी, विनेगर और बेकिंग सोडा की मदद से कांच के गिलास, कप और जार चमकाएं।

कांच के बर्तन की चिकनाई हटाने के लिए अगर आप गर्म पानी का यूज करेंगे, तो टूटने का खतरा बढ़ सकता है। गिलास, कप, कांच के जार या बेकिंग डिश पर सिर्फ साबुन से लगाने से ये नहीं चमक सकते है। इन्हें साफ करने के लिए बहुत सावधानी की जरूरत पड़ती है वरना बर्तन चिटक सकते हैं। जानिए कैसे कांच के बर्तनों को साफ करने के लिए सेफ टिप्स का यूज किया जा सकता है।

गरम नहीं करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल

अगर कांच के बर्तन पर तेल या चिकनाई लगी है उसमे उबालता पानी डालने की गलती बिल्कुल न करें वरना बर्तन चिटक जाएंगे। थोड़ा सा गरम पानी लेकर डिशवॉश लिक्विड मिलाएं और फिर बर्तन में डालकर मुलायम स्पंज से साफ करें। गर्म पानी चिकनाई को ढीला करने में मदद करता है और बर्तन बिना ज्यादा मेहनत के चमकने लगते हैं।

विनेगर से साफ हो जाएंगे कांच के चिकने दाग

कांच के बर्तनों पर हल्के दाग को साफ करने के लिए एक कप पानी में थोड़ा व्हाइट विनेगर मिलाएं।अब कांच के बर्तन पर हर जगह लगाकर छोड़ दें। कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से क्लीन करें। फिर साफ पानी से धोकर इसे सुखा लें। मिनटों में कांच के बर्तनों पर खूब चमक आ जाएगी और बर्तन एकदम नए जैसे दिखेंगे।

और पढ़ें: Indian wallpaper Design: घर का लुक मिनटों में बदल देंगे ये ट्रेंडी इंडियन वॉलपेपर, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदे!

बेकिंग सोडा से हल्का रगड़े कांच

 कांच के बर्तन पर कई बार मसालों के जिद्दी दाग या गंदगी जम जाती है। इसके लिए आप बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट से बर्तन साफ कर सकते हैं। कुछ मिनट बाद बर्तन को मुलायम स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें और बर्तन को कसकस पकड़े ताकि वो रपटे नहीं।

पानी की बूंदों को करें कॉटन कपड़े से साफ

कांच के बर्तनों की चमक फीकी पड़ जाएगी अगर आप उसे धोने के बाद रख देंगी। साफ पानी से धोने के तुरंत बाद कांच के बर्तनों को माइक्रोफाइबर या मुलायम सूती कपड़े से पोछें और पानी सुखाएं। इस आसान टिप्स से दाग और धब्बे नहीं बनते और बर्तन नए जैसे दिखते हैं।

और पढ़ें: Old Bathtub Planter Ideas: पुराने टब को फेंके नहीं डेकोर कर बनाएं गार्डन के लिए खूबसूरत प्लांटर्स