- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- लिविंग रूम के वॉल पर लगाएं ग्लास के 6 मास्टर पीस, नहीं हटेगी मेहमानों की नजर
लिविंग रूम के वॉल पर लगाएं ग्लास के 6 मास्टर पीस, नहीं हटेगी मेहमानों की नजर
Glass Wall Decor Ideas: लिविंग रूम की दीवार के लिए सबसे लोकप्रिय ग्लास वॉल डेकोर कौन-कौन से हैं? ग्लास वॉल आर्ट को चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्या ग्लास मिरर और स्टेन्ड ग्लास डेकोर छोटे लिविंग रूम के लिए परफेक्ट हैं?

लिविंग रूम घर का वह हिस्सा होता है जहां मेहमान सबसे पहले आते हैं। ऐसे में इसकी सजावट का खास ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप अपने लिविंग रूम को स्टाइलिश और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो ग्लास वॉल डेकोर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ग्लास से बने खूबसूरत मास्टर पीस न केवल दीवारों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि पूरे कमरे को मॉडर्न और एलिगेंट टच भी देते हैं। आइए जानते हैं 5 शानदार ग्लास वॉल डेकोर आइडियाज के बारे में।

मिरर बटरफ्लाई डिजाइन
सोफे के पीछे के वॉल पर आप मिरर बटरफ्लाई डिजाइन लगाकर पूरे लिविंग रुम को एक लग्जरी टच दे सकते हैं। मेहमान जब भी आपके घर आएंगे तो उनके लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन यह बटरफ्लाई होगा। वो सोफे पर बैठकर सेल्फी लेना नहीं भूलेंगे।
मिरर मोजेक वॉल आर्ट
छोटे-छोटे मिरर पीस से तैयार मोजेक आर्ट लिविंग रूम को आकर्षक और रॉयल लुक देता है। यह दीवार को बड़ा और रोशन दिखाने में भी मदद करता है। इस तरह के आर्ट पीस स्टिकर पैटर्न में आते हैं, जिसे आप घर पर ला कर खुद भी चिपका सकते हैं। यह भी आपको 1500 से 5 हजार रुपए के अंदर मिल जाएंगे। साइज पर दाम तय होती है।
लीफ कट ग्लास वॉल डेकोर
3 D पैटर्न में बने लीफ कट ग्लास वॉल डेकोर से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। वॉल पर जब आप बड़े साइज का लीफ कट डिजाइन लगाते हैं, तो पूरे रुम का ही लुक बदल जाता है। सटल सोफा के साथ आप इस तरह के ग्लास वॉल आर्ट लगाएं। यह काफी अट्रैक्टिल लुक क्रिएट करता है।
एच्ड ग्लास आर्टवर्क
फ्लोरल, ज्योमेट्रिक या नेचर इंस्पायर्ड पैटर्न वाले एच्ड ग्लास आर्टवर्क लिविंग रूम को यूनिक और क्लासी लुक देते हैं। इनकी फिनिश बेहद शानदार दिखाई देती है। यहां पर दो डिजाइन दिखाए गए हैं। इस तरह के आर्टपीस आप 2-5 हजार रुपए में ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्मॉल साइज टेबल डिजाइन, 8 फैंसी पैटर्न से करें स्टाइलिश होम डेकोर
मिरर ट्री वॉल आर्ट
अगर आप लिविंग रूम में प्लांट लगा रहे हैं, तो फिर उसके पीछे इस तरह के मिरर ट्री जरूर लगाएं। यह काफी खूबसूरत लुक क्रिएट करता है। यह दीवार को शानदार गहराई और मॉडर्न आर्टिस्टिक लुक देता है।