Guru Purnima sober yellow sarees: गुरु पूर्णिमा 2026 पर पूजा के लिए बेस्ट पीली साटन साड़ी पहनें। जानें सिल्क, लहरिया और साटन पीली साड़ियों के खूबसूरत डिज़ाइन, जो हर धार्मिक अवसर पर आपको देंगे एलिगेंट और सोबर लुक।
29 जुलाई को देश भर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर स्कूल, कॉलेज से लगाकर ऑफिस तक में पूजा का आयोजन किया जाता है। आप इस खास मौके पर पीले रंग की साड़ी पहन कर सज सकती हैं। ऐसी साड़ियां सिर्फ गुरु पूर्णिमा नहीं बल्कि किसी भी खास पूजा में पहनी जा सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी सिंपल और फैंसी पीले रंग की सोबर पीली साड़ियां के बारे में।
लहरिया पीली साड़ी
पूजा के खास मौके पर अपनी अलमारी में ऑर्गेंजा या हल्के फैब्रिक में लहरिया पीली साड़ी जरूर रखें। इस साड़ी को एंब्रॉयडरी या फिर टैसल लटकन वाले ब्लाउज के साथ वियर कर सकते हैं। स्टेटमेंट नेकलेस या फिर इयररिंग्स पहन कर अपने ओवरऑल लुक को पूरा करें। ऐसी साड़ी बहुत हल्की होती है और गर्मियों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
साटन पीली साड़ी
साटन की पीली साड़ियां दिखने में काफी फैंसी होती हैं और यह कम दाम में भी मिल जाती हैं। साटन अपनी चमक के लिए पसंद किया जाता है। आप ऐसी साड़ी के साथ किरन लेस या फिर एंब्रॉयडरी बॉर्डर चुन सकती हैं, जो प्लेन साड़ी को भी बेहद खास दिखाता है। साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज पहनने की बजाय लेस लगे ब्लाउज वियर करें।
और पढ़ें: सावन में खरीदें सस्ती 6 AD ज्वेलरी, हर एथनिक ड्रेस की बढ़ाएंगी चमक
पीली सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ी का फैशन कभी भी पुराना नहीं होता है। आप पीले रंग की सिल्क साड़ी में गोल्डन जपी वर्क बॉर्डर चुनें और इस पूजा के लिए खास तौर पर रखें। ऐसी साड़ियों के साथ मिनिमल ज्वेलरी भी काफी सुंदर लगती है। साड़ी में ज्यादा वर्क नहीं होगा, तो भी ये सुंदर दिखेंगी।
और पढ़ें: Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर ये 10 बातें नहीं जानते तो अधूरा रह जाएगा आपका गुरु वंदन!
