Natural Hair Color At Home: बिना केमिकल बालों को कैसे रंगें? क्या चाय और कॉफी से बाल काले हो सकते हैं? नेचुरल हेयर डाई कैसे बनती है? जानें-
Hair Dye Without Chemical: आजकल बालों का जल्दी सफेद होना और हेयर फॉल एक आम समस्या बन चुकी है। पहले जहां सफेद बाल उम्र बढ़ने पर दिखाई देते थे, वहीं अब 18–20 साल के युवाओं में भी ये परेशानी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग तुरंत केमिकल हेयर डाई का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार केमिकल कलर लगाने से बाल धीरे-धीरे रूखे, कमजोर और बेजान हो जाते हैं। अगर आप बिना नुकसान पहुंचाए अपने बालों को नेचुरल तरीके से हल्का ब्राउन या डार्क शेड देना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद दो चीजें आपके बहुत काम आ सकती हैं।

घर पर नेचुरल हेयर डाई कैसे बनाएं?
- सबसे पहले एक आसान नेचुरल काढ़ा तैयार करें।
- एक पैन में 1 कप पानी लें। अब इसमें 2-3 चम्मच ब्लैक टी और कॉफी डालें।
- इसे 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर अच्छे से उबालें।
- जब पानी का रंग गहरा भूरा हो जाए, तो समझ लें कि आपकी नेचुरल डाई तैयार हो चुकी है। इसके बाद इसे छान लें और पूरी तरह ठंडा होने दें।
- ध्यान रखें कि गर्म मिश्रण को कभी भी सीधे बालों पर न लगाएं, इससे स्कैल्प को नुकसान हो सकता है।
और पढे़ं- बालों का रंग जल्दी उतरने के कारण और बचाव के उपाय

बालों में कैसे लगाएं नेचुरल डाई?
- सबसे पहले बालों को माइल्ड शैम्पू से अच्छी तरह धो लें ताकि तेल और गंदगी हट जाए। साफ बालों पर नेचुरल कलर बेहतर तरीके से असर करता है।
- अब तैयार किया हुआ चाय या कॉफी का काढ़ा धीरे-धीरे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। चाहें तो ब्रश का इस्तेमाल करें ताकि हर हिस्से में समान रूप से लग सके।
- इसके बाद हल्के हाथों से 3-4 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें ताकि कलर अच्छी तरह फैल जाए।
- अब बालों को शावर कैप या पॉलिथीन से ढक दें और 30 से 60 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- अगर आप बेहतर और गहरा रिजल्ट चाहते हैं, तो इस प्रोसेस को हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर दोहराएं।
फायदे
चाय और कॉफी न सिर्फ सफेद बालों को हल्का डार्क शेड देती हैं, बल्कि बालों को सॉफ्ट, सिल्की और शाइनी भी बनाती हैं। यह एक सेफ और केमिकल-फ्री तरीका है जो बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता।
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या बिना केमिकल बालों को कलर किया जा सकता है?
हां, चाय और कॉफी जैसे नेचुरल तरीकों से हल्का ब्राउन शेड दिया जा सकता है।
Q2. नेचुरल हेयर कलर कितने समय में असर दिखाता है?
नियमित इस्तेमाल से लगभग 2-3 हफ्तों में फर्क दिखने लगता है।
Q3. क्या घरेलू हेयर कलर सुरक्षित है?
हां, यह केमिकल-फ्री होता है इसलिए बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता।
